फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा करते समय रखें इन बातों का रखें ध्यान, होगी बरकत

Fri, 29 Dec 2017 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
Things to Keep in mind while worshiping god
worship

घर में नियमित पूजा करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। पूजा में नियमों का पालन करने से देवता प्रसन्‍न होते हैं व मनोकामना भी पूरी होती है। नियमित पूजा-पाठ करने से घर में सुख-शांति, तो बनी ही रहती है, नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। नियम से की गई पूजा से देवकृपा भी प्राप्त होती है। आपकी पूजा स्वीकार हो, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नहीं, तो पूजा अस्वीकार हो जाएगी। 

Trending Videos
Things to Keep in mind while worshiping god
घरों में हुआ लक्ष्मी गणेश का पूजन

शास्‍त्रों में पूजा-पाठ के नियमों के बारे में बताया गया है। पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिन्हें पूजा करते समय या पूजा खत्म होने के बाद जमीन पर नहीं रखना चाहिए।ब्रह्मवैवर्तपुराण पुराण के अनुसार, पूजन में मिट्टी, सोना, चांदी, तांबा, पीतल आदि का दीपक इस्तेमाल करना शुभ होता है। धातु शुद्ध होने के साथ-साथ दीपक जलाने में इस्तेमाल होने वाला घी भी शुद्ध होना चाहिए। पूजन करते समय हमेशा देसी घी का प्रयोग करना चाहिए। दीपक को कभी जमीन पर न रखकर, किसी पत्‍थर, लकड़ी के टुकड़े आदि पर रखना चाहिए। इससे दीपक की सकारात्मक ऊर्जा आपको मिलती है, धरती में नहीं जाती। दीपक में इस्तेमाल होने वाली बाती साफ रुई की होनी चाहिए।

Things to Keep in mind while worshiping god
maa durga worship - फोटो : maa durga worship

घर के मंदिर की साफ-सफाई करते समय या पूजा की तैयारी के दौरान हम भगवान के वस्‍त्र, आभूषण या सिहांसन आदि को जमीन पर रख देते हैं। ऐसा करने से उनकी शुभता खत्म हो जाती है और देवी-देवता नाराज होते हैं। भगवान के वस्त्र-आभूषण को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। हवन या यज्ञ के दौरान देवी-देवताओं की प्रतिमा आदि को घर के मंदिर से उतारकर हम जमीन पर बने आसान पर विराजमान करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Things to Keep in mind while worshiping god
पूजा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा

हवन-पूजन के समय देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इन्हें लकड़ी या किसी पवित्र धातु की चौकी पर थोड़े चावल रखकर स्‍थापित करें। ऐसा करने से पूजन का पूरा लाभ प्राप्त होगा। जनेऊ को साफ कपड़े पर रखना चाहिए, क्योंकि ये देवताओं को मुख्य रूप से अर्पित की जाती हैं। 

विज्ञापन
Things to Keep in mind while worshiping god
गहमर के नरवा गंगा घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा करती व्रती महिलाएं।

पूजा-पाठ में प्रयोग किए जाने वाले रत्न, मणि या पवित्र पत्‍थर जमीन पर न रखें। ऐसा करने से गरीबी और दरिद्रता बढ़ती है। शास्त्रानुसार, अगर आप नियमित पूजा करते हैं, तो अमावस्या, पूर्णिमा, चतुर्दशी और अष्टमी तिथि में निषेध माने गए कार्यों को करने से बचना चाहिए। नहीं तो, पूजा निष्फल हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed