फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: बुरे वक्त में याद रखें ये तीन बातें, बड़ी से बड़ी समस्या का भी होगा समाधान

Fri, 05 Mar 2021 02:22 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 05 Mar 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
These Chanakya Niti life management tips solve your problems
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। उन्होंने ने ही अपनी सूझबूझ और कुशल रणनीति के बल पर चंद्रगुप्त को एक शासक के रूप में स्थापित होने में मदद की। आचार्य चाणक्य राजनीति और कूटनीति में कुशल थे। विषय परिस्थितियों में भी उन्होंने पराजय स्वीकार नहीं की और अपने शत्रु का नाश करके लक्ष्य को हासिल किया। यही कारण था कि उन्हें जीवन की हर परिस्थिति का भी बहुत अच्छा अनुभव था। उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण बातें नीति शास्त्र में लिखी हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में तीन ऐसी बातों के बारे में जिक्र किया है, जिन्हें ध्यान में रखकर मनुष्य संकट और बुरा वक्त आने पर भी उसका समाना कर लेता है। बुरा वक्त आने पर इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

These Chanakya Niti life management tips solve your problems
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
बनाएं रखें धैर्य

आचार्य चाणक्य के अनुसार संकट और बुरा वक्त आने पर व्यक्ति को विचलित और परेशान नहीं होना चाहिए। अपने शुभचिंतकों और परिवार को एकजुट करके रखें। जो व्यक्ति सकंट के समय में भी धैर्य बनाए रखता है, अपनी बुद्धि और शुभचिंतकों के साथ किसी भी संकट का सामना कर सकता है। धैर्य से काम लेने से आप बुरे से बुरे समय का भी मुकाबला करके संकट से उबर सकते हैं।

These Chanakya Niti life management tips solve your problems
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सकारात्मक विचारों को अपनाएं

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को बुरे समय में भी अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखना चाहिए। संकट के समय में कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि संकट की घड़ी में एक अकेला व्यक्ति क्या कर सकता है। संकट के समय में सकारात्मकता के साथ पूरी शक्ति से संकट का सामना करना चाहिए। जो व्यक्ति सकंट आने पर उसका डटकर मुकाबला करता है वह विजयी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Chanakya Niti life management tips solve your problems
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
रणनीति बनाकर कर प्रहार करें

चाणक्य नीति कहती है कि संकट आने पर उसके कारण और निवारण के बारे में आत्म मंथन करके रणनीति तैयार करनी चाहिए। बुरे समय को एक चुनौती की तरह देखना चाहिए और ठोस रणनीति के साथ प्रहार करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed