हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 फरवरी से फाल्गुन मास का आरंभ हो गया है, जो 28 मार्च तक रहेगा। हिंदू पंचाग के अनुसार यह वर्ष का अंतिम महीना होता है। इसके बाद चैत्र माह आरंभ होता है। इसी माह से हिंदू नव वर्ष यानि विक्रमी संवत आरंभ होती है। फाल्गुन माह बसंत के मौसम का होता है। इस समय प्रकृति भी एक नए लिबास को धारण करती है। यह माह रंग, उल्लास और खुशियों का माह होता है। फाल्गुन माह को भगवान कृष्ण को समर्पित किया जाता है। इस माह में पूजा अर्चना करना बहुत ही शुभफलदायी रहता है। इस माह कुछ कार्यों को करके आप समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। इसके अलावा इन कार्यों को करने से आपके जीवन में खुशियां आती हैं।
falgun month 2021: कृष्ण जी को समर्पित होता है फाल्गुन, ये कार्य करने से जीवन में आएगा आनंद और खुशियां
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन