फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन मंदिरों में मिलते हैं प्रसाद में सोने चांदी के गहने, जेवर

Wed, 23 Nov 2016 03:02 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली। Updated Wed, 23 Nov 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
temple of india jewelry and coin in prasad
लक्ष्‍मी पूजन

मंद‌िर में प्रसाद के रूप में लड्डू, पेड़े और दूसरी मीठी चीजों का म‌िलना तो आम बात है लेक‌िन अगर हम आपको कहें क‌ि मंद‌िर में प्रसाद के तौर पर आपको सोने चांदी के गहने म‌िलेंगे तो एकबारगी आप उस पर यकीन न करें ले‌क‌िन सच तो यही है क‌ि भारत के कुछ मंद‌िरों में प्रसाद के तौर पर आपको गहने म‌िलते हैं। अगर आप चाहें तो जाकर खुद देख लें।

इन मंद‌िरों में म‌िलते हैं प्रसाद में सोने चांदी के गहने, जेवर

temple of india jewelry and coin in prasad
महालक्ष्मी

यह है महालक्ष्मी देवी का मंद‌िर जो मध्यप्रदेश के रतलाम में स्‍थ‌ित है। लक्ष्मी धन की देवी है इस मंद‌िर में आकर आपको साक्षात् द‌िखेगा। नोटों से पूरा का पूरा मंद‌िर सजा होता है और हर आने वाले भक्त को प्रसाद के तौर पर कुछ गहने या रूपये द‌िये जाते हैं। लेक‌िन यह प्रसाद स‌िर्फ दीपावली के द‌िनों में म‌िलता है जब कुबेर का दरबार सजता है। इन द‌िनों पूरे साल प्रसाद में चढ़े गहने और रूपये भक्तों में बांट द‌िए जाते हैं।

इन मंद‌िरों में म‌िलते हैं प्रसाद में सोने चांदी के गहने, जेवर

temple of india jewelry and coin in prasad
स‌िद्ध‌ि व‌िनायक

ऐसा नहीं है क‌ि स‌िर्फ महालक्ष्मी माता ही भक्तों को गहने देती हैं। गणेश चतुर्थी के दौरान स‌िद्ध‌ि व‌िनायक मंद‌िर में भी गणेश जी की कृपा ज‌िन भक्तों पर होती है उन्हें प्रसाद स्वरूप चांदी के स‌िक्के म‌िल जाते हैं। लेक‌िन यह तभी होता है जब काफी मात्रा में गणेश जी को चांदी के स‌िक्के चढा जाते हैं। भक्तों के चढ़ाए स‌िक्के भक्तों में ही बांट द‌िए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंद‌िरों में म‌िलते हैं प्रसाद में सोने चांदी के गहने, जेवर

temple of india jewelry and coin in prasad
माता वैंष्णों देवी की प्राकृतिक पिंडी - फोटो : File Photo
ऐसा नहीं है क‌ि देवी लक्ष्मी ही भक्तों को प्रसाद में गहने देती हैं आप अगर वैष्‍णो देवी जाएंगे तो यहां भी आपको माता के दर्शन के बाद एक छोटा सा स‌िक्का म‌िलता है ज‌िस पर माता वैष्‍णो देवी की प‌िंडी अंक‌ित होती है। देखने में यह चांदी के स‌िक्के जैसा लगता है। जबक‌ि यह चांदी का नहीं बल्क‌ि दूसरे कई धातुओं से म‌िलकर बना होता है।
विज्ञापन

इन मंद‌िरों में म‌िलते हैं प्रसाद में सोने चांदी के गहने, जेवर

temple of india jewelry and coin in prasad
देवघ्‍ार
इसके अलावा देश के कई प्रस‌िद्ध‌ मंद‌िर हैं ज‌‌िनमें सोने चांदी के खास स‌िक्कों वाले प्रसाद खरीदे और चढ़ाए जाते हैं। झारखंड स्‍थ‌ित बाबा बैजनाथ मंद‌िर द्वारा दीपावली और धनतेरस के अवसर पर मंद‌िर का च‌ित्र अंक‌ित सोने और चांदी के स‌िक्के बेचे जाते हैं। भक्त जन इन स‌िक्कों को बड़े ही आदर के साथ अपने घर में संभालकर रखते हैं। लोगों की मान्यता है क‌ि इनसे घर में बरकत आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed