फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2020 Sutak Time:आज रात से लग जाएगा सूतक, जानिए क्या होता है सूतककाल

Sat, 20 Jun 2020 12:53 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 20 Jun 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2020 sutak timing today aaj sutak kab se lagega solar eclipse 2020 timing surya grahan when start sutak
सूर्य ग्रहण 2020: सूर्य ग्रहण में सूतक ग्रहण के 12 घंटे पहले ही लग जाता है।
Surya Grahan 21 June 2020 Date And Time Sutak Time: रविवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा जिसमें सूर्य कंकन की तरह आसमान में कुछ देर के लिए चमकता हुआ दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण 21 जून, रविवार के दिन सुबह 10.15 मिनट से आरंभ हो जाएगा। ग्रहण 12 बजकर 2 मिनट पर चरम पर होगा। यह ग्रहण भारत में अलग-अलग जगहों पर एक समय पर नहीं दिखाई देगा। इसका समय अलग-अलग होगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। आइए जानते हैं सूतक कब से शुरू हो जाएगा।


Surya Grahan 2020 Time In India: जानिए 21 जून के ग्रहण की 21 जानकारियां, कब से शुरू होगा ग्रहण, सूतक का समय और प्रभाव सब कुछ
 
Surya Grahan 2020 sutak timing today aaj sutak kab se lagega solar eclipse 2020 timing surya grahan when start sutak
solar eclipse - फोटो : अमर उजाला।

20 जून को सूतक होगा शुरू
जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तो उसके 12 घंटे पहले से ही सूतक का समय शुरू हो जाता है। ज्योतिष में सूतककाल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। मंदिरों के दरवाजे बंद हो जाते है। सूतक काल के दौरान न ही भोजन किया जाता है और न ही खाना पकाया जाता है। 21 जून को ग्रहण से पहले सूतक 20 जून की रात से आरंभ हो जाएगा। इस सूर्य ग्रहण का सूतक 20 जून की रात को 10 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो अगले दिन यानी 21 जून को ग्रहण की समाप्ति पर खत्म हो जाएगा। देश के अलग-अलग जगहों पर सूतक और ग्रहण के समय में थोडा अंतर भी रहेगा।



Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करें ये काम, मिलेगा लाभ

Surya Grahan 2020 sutak timing today aaj sutak kab se lagega solar eclipse 2020 timing surya grahan when start sutak
solar eclipse - फोटो : अमर उजाला।
21 जून को इस समय शुरू होगा ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा इसके बाद साल के अंत में दूसरा सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। 21 जून सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण कहीं वलयाकार दिखाई देगा तो कभी आंशिक रूप से। दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर ग्रहण चरम पर रहेगा।

Surya Grahan 2020: 21 जून को 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में दिखेगा सूर्य ग्रहण, लाइव नजारा यहां देख सकेंगे
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2020 sutak timing today aaj sutak kab se lagega solar eclipse 2020 timing surya grahan when start sutak
solar eclipse - फोटो : अमर उजाला।

क्या होता है सूतक काल
शास्त्रों में सूतक का समय अशुभ माना गया है। मान्यता है कि जब सूतक काल आरंभ होता है तो इस दौरान सभी देवी-देवता कष्ट में रहते हैं। ग्रहण के दौरान राहू सूर्य और चंद्रमा का कुछ देर के लिए उन्हें अपना ग्रास बना लेता है। इसी कारण से जब भी ग्रहण पड़ता तो ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। सूतक काल के आरंभ होने पर कुछ भी न तो खाया जाता है और न ही किसी तरह का भोजन बनाया जाता है। ग्रहण के खत्म होने के साथ ही सूतक का समय भी खत्म हो जाता है। इसके बाद स्नान कर पूजा- पाठ किया जाता है।

Surya Grahan 2020: 21 जून को लगेगा ग्रहण, जानिए चूड़ामणि सूर्यग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

विज्ञापन
Surya Grahan 2020 sutak timing today aaj sutak kab se lagega solar eclipse 2020 timing surya grahan when start sutak
solar eclipse - फोटो : अमर उजाला।
सूतक और ग्रहण के दौरान न करें ये काम

- सूतक काल में भोजन ग्रहण नहीं किया जाता है।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का घर से बाहर जाना मना होता है। क्योंकि ग्रहण के दौरान दूषित सूर्य की किरणें निकलती हैं। जिस कारण से गर्भ में पल रहें बच्चें और उसकी मां के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।
- ग्रहण के दौरान सिलाई या बुनाई का काम नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण में भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए और मंदिरों के दरवाजे बंद रखना चाहिए।
- ग्रहण में न ही मांस,मदिरा का सेवन करना चाहिए।
- ग्रहण काल में सेक्स नहीं करना चाहिए।

Surya Grahan 2020: जानें क्या होता है कंकण सूर्यग्रहण, ग्रहण में इसलिए डाले जाते हैं तुलसी के पत्ते

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed