{"_id":"5eeda5c7bd5e9278e2048c51","slug":"surya-grahan-2020-time-in-india-solar-eclipse-sutak-time-kab-se-surya-grahan-and-impact","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2020 Time In India: जानिए 21 जून के ग्रहण की 21 जानकारियां","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Surya Grahan 2020 Time In India: जानिए 21 जून के ग्रहण की 21 जानकारियां
Sun, 21 Jun 2020 06:18 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 21 Jun 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण 2020: सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है
ग्रहण देखने की दिलचस्पी हर किसी की होती है। ग्रहण का खगोल शास्त्र और ज्योतिष विद्या में काफी महत्व होता है। खासतौर पर सूर्य ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। 21 जून को साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी हुई 21 रोचक बातें...
Trending Videos
surya grahan
1- 21 जून को घटित होने वाला यह सूर्य ग्रहण साल 2020 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण सूर्य देव का दिन यानी रविवार के दिन होगा।
Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करें ये काम, मिलेगा लाभ
Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करें ये काम, मिलेगा लाभ
surya grahan
2- 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल के सबसे बड़े दिन पर लगेगा। इसके पहले साल 2001 में ऐसा सूर्य ग्रहण लगा था।
Surya Grahan 2020: 21 जून को 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में दिखेगा सूर्य ग्रहण, लाइव नजारा यहां देख सकेंगे
Surya Grahan 2020: 21 जून को 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में दिखेगा सूर्य ग्रहण, लाइव नजारा यहां देख सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
solar eclipse
3- यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसे चूड़ामणि सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। इसमें सूर्य को चंद्रमा पूरी तरह से नहीं ढक सकेगा। सूर्य के बीच का भाग चंद्रमा ढक लेगा जबकि बाहरी गोलाई दिखाई देगा इसलिए सूर्य ग्रहण पर यह कंगन की भांति चमकेगा।
Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करें ये काम, मिलेगा लाभ
Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करें ये काम, मिलेगा लाभ
विज्ञापन
solar eclipse
- फोटो : अमर उजाला।
4- यह सूर्य ग्रहण भारत मे दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक मान्य होगा। इस वलयाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा की छाया से सूर्य 99 प्रतिशत ढका रहेगा।
Surya Grahan 2020: 21 जून को लगेगा ग्रहण, जानिए चूड़ामणि सूर्यग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Surya Grahan 2020: 21 जून को लगेगा ग्रहण, जानिए चूड़ामणि सूर्यग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव