{"_id":"5eb53bed6cc7791d50268ada","slug":"sun-transit-in-taurus-may-2020-predictions-effects-on-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशि परिवर्तन: 14 मई को सूर्य करेंगे वृष राशि में गोचर, इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
राशि परिवर्तन: 14 मई को सूर्य करेंगे वृष राशि में गोचर, इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत
Wed, 13 May 2020 08:38 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 13 May 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
14 मई, गुरुवार को सू्र्य वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य के वृष राशि में प्रवेश से कुछ राशियों की किस्मत बदल जाएगी। 15 जून, सोमवार तक सूर्य वृष राशि में ही रहेंगे। आइए, आज जानते हैं सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है...
Trending Videos
मेष राशि
- सूर्य का गोचर आपके धन भाव (दूसरे भाव) में होगा। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
वृष राशि
- वृष राशि में सूर्य बुध ग्रह के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेगा। इसके कारण इस राशि के जातकों को बढ़िया परिणाम मिलेंगे। सरकार की ओर से आपको लाभ मिलेगा। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों के लिए प्रबल सूर्य बहुत ही शुभ परिणाम देगा। यह आपके लाभ भाव (एकादश भाव) में प्रवेश होगा। इस अवधि में आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं।समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
सिंह राशि
- आपके दशम भाव में सूर्य का गोचर बहुत ही अनुकूल होगी। खासतौर से कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। गोचर के दौरान सूर्य आपके ग्रह आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान दिलाएगा। यदि आप अपने कर्मक्षेत्र में दिक्कत का सामना करते आ रहे हैं तो वे समस्याएं दूर होंगी।