{"_id":"5eb545b56cc7791d50268ae8","slug":"sun-transit-2020-predictions-zodiac-signs-effects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 मई को सूर्य के वृष राशि में प्रवेश से इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
14 मई को सूर्य के वृष राशि में प्रवेश से इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Wed, 13 May 2020 08:38 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 13 May 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार, 14 मई को सूर्य वृष राशि में प्रवेश करने जा रहा हैं। सोमवार, 15 जून तक सूर्य वृष राशि में रहेंगे। सूर्य के इस गोचर के कारण कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए, आज जानते हैं, किन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान...
मिथुन राशि
- सूर्य का गोचर आपके द्वादश भाव में मिलेजुले परिणाम देगा। इस दौरान यह आपके व्यय भाव भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। मिथुन राशि के जातकों को इस समय सोच-समझकर धन खर्च करने की सलाह दी जाती है।
तुला राशि
- सूर्य का गोचर आपके आठवें घर में होगा। तुला राशि वालों को इस दौरान थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। खासकर सेहत को लेकर सावधान रहें। धन हानि के भी योग बन रहे है इसलिए इस पर थोड़ा ध्यान दें। वर्तमान परिस्थितियों को लेकर भी मन बेचैन रहेगा। मानसिक तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। इस समय जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न करें। तुला राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृश्चिक राशि
- इस अवधि में आपको बहुत ज्यादा शुभ परिणाम नहीं मिलेंगे। इस अवधि में सूर्य आपके विवाह भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपके दांपत्य जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का वाद-विवाद न करें। वृश्चिक राशि के जातकों को इस समय सभी के साथ प्रेमपूर्वक रहने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
मकर राशि
- आपके संतान भाव (पंचम भाव) में सूर्य का गोचर होगा। इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां आपके विपरीत नजर आ सकती हैं। इस दौरान प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। मकर राशि के जातकों को इस समय अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रखने की सलाह दी जाती है।