आज सोमवती अमावस्या है। चैत्र माह की यह अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ी है। यह इस साल की इकलौती सोमवती अमावस्या है। धार्मिक मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने का बड़ा महत्व है। इस दिन गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान करना बहुत फलदाई है। परन्तु इस साल कोरोना महामारी के चलते नदियों में स्न्नान करना संभव न हो तो घर पर सूर्योदय से पूर्व नहाने के जल में गंगा जल डालकर स्न्नान कर सकते हैं। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को शुभ फल प्राप्त होते हैं। ये उपाय इस प्रकार है-
Somvati Amavasya 2021: सोमवती अमावस्या पर ये चार उपाय करने से दूर होती है कंगाली, आता है पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन शिवलिंग का कच्चे दूध और दही से अभिषेक कर उन्हें काले तिल अर्पित करने से आपको विशेष लाभ होता है। इस दिन आप शिवलिंग पर कच्चा दूध और दही लें, साथ ही इसमें शहद मिलाएं और इससे भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे आपके अधूरे काम पूरे होंगे।
सोमवती अमावस्या के दिन अपने पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें और 'ॐ पितृभ्य: नम:' मंत्र का जाप करें। इससे आप पर पितरों का अशीर्वाद बना रहेगा।
इस दिन आप भगवान गणेश को भी सुपारी चढ़ाएं। अमावस्या की रात को गणेश प्रतिमा के आगे दीपक जलाकर इसे रख दें। इससे आपको लाभ होगा। साथ ही भगवान विष्णु को पीले रंग का त्रिकोण ध्वज वाला तिलक लगाएं। इससे आपके काम पूरे होंगे।
सोमवती अमावस्या की रात को किसी भी कुएं में एक चम्मच दूध डाल दें और एक रुपए का सिक्का डाल दें। इससे आपके धन के रास्ते खुलेंगे। ध्यान रहे, इसे करते हुए आपको कोई देखे नहीं।