फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse 2020: 14 दिसंबर को है साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए क्या करें और क्या बरते सावधानियां

Thu, 10 Dec 2020 03:34 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 10 Dec 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Solar eclipse 2020 date precautions do and do not during solar eclipse
Solar Eclipse 2020 - फोटो : अमर उजाला।

ग्रहण लगना एक खगोलीए घटना होती है। सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी जब एक सीध में आ जाते हैं और चंद्रमा की छाया से सूर्य ढक जाता है तब सूर्य ग्रहण पड़ता है। इस बार साल का आखिरी सूर्यग्रहण 14 दिसंबर 2020 दिन सोमवार को पड़ रहा है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन पड़ता है इसलिए ग्रहण के दिन सोमवती अमावस्या भी रहेगी। ज्योतिष में भी ग्रहण की तिथि को एक महत्वूर्ण घटना माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण काल से पहले सूतक आरंभ हो जाते हैं।  सूतक काल से लेकर ग्रहण के समाप्त होने तक ज्योतिष में कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। तो चलिए जानते हैं कि ग्रहण काल के दौरान क्या करना चाहिए और क्या बरतनी चाहिए सावधानियां...

Solar eclipse 2020 date precautions do and do not during solar eclipse
Solar Eclipse - फोटो : अमर उजाला।

इस बार पड़ने वाला सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक रहेगा, क्योंकि 14 दिसंबर को रात्रि 07 बजकर 03 मिनट से ग्रहण आरंभ होगा, जो मध्य रात्रि के बाद 12 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। रात्रि के समय ग्रहण लगने का कारण इस बार भारत में यह ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। भारत में दृश्य न होने का कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन ग्रहण काल के दौरान कुछ सावधानियां बरतना आवश्यक होता है। 

Solar eclipse 2020 date precautions do and do not during solar eclipse
solar eclipse - फोटो : अमर उजाला

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना रहता है सही

  • सूर्य ग्रहण से पहले ही दान करने के लिए वस्तुएं निकाल कर रख लें और सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद उन वस्तुओं का दान कर दें। 
  • ग्रहण के दौरान कोई भी पूजा-पाठ का कार्य नहीं किया जाता ,है इसलिए अपने घर के मंदिर में भी पर्दा लगा दें।
  • तुलसी में नकारात्मता को सोखने की क्षमता होती है, इसलिए ग्रहण का आरंभ होने से पहले ही खाने पीने की वस्तुओं में तुलसी का पत्ता अवश्य डाल दें।
  • ग्रहण के समय पूजा पाठ करना निषिद्ध माना गया है परंतु इस समय मंत्रो का जाप किया जा सकता है। 
  • ग्रहण के आरंभ होने से लेकर समाप्त होने तक मंत्रों का जाप करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar eclipse 2020 date precautions do and do not during solar eclipse
solar eclipse - फोटो : अमर उजाला

ग्रहण के दौरान क्या न करें 

  • ग्रहण काल के समय तुलसी भूलकर भी नहीं तोड़नी चाहिए। 
  • ग्रहण के समय पूजा पाठ निषिद्ध माना गया है इसलिए इस दौरान भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें।
  • सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के समय नकारात्मक किरणों के कारण आंखों की रोशनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए।
  • ग्रहण काल के दौरान सोना भी निषिद्ध माना गया है इसलिए इस समय भूलकर भी नहीं सोना चाहिए। विशेष परिस्थितियों में या वृद्ध एवं बच्चों के लिए सोने का नियम मान्य नहीं है।
  • ग्रहण के आरंभ होने से लेकर समाप्त होने तक किसी भी प्रकार से मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Solar eclipse 2020 date precautions do and do not during solar eclipse
solar eclipse 2020 - फोटो : amar ujala

ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। 
  • ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाएं ही घर के अंदर रहें, गर्भ पर ग्रहण की छाया पड़ना शुभ नहीं माना जाता है। 
  • ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाओं सूई, कैंची, चाकू आदि नहीं चलाना चाहिए। 
  • इस समय छोटे बच्चों को भी बाहर नहीं जाने देना चाहिए। 






 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed