फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाएं क्यों नहीं फोड़ती हैं नारियल, जानें इसके पीछे का कारण

Thu, 10 Dec 2020 12:22 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 10 Dec 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Importance of coconut in Hinduism and know why women do not break coconut
coconut - फोटो : social media

हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य में नारियल का प्रयोग किया जाता है। गृह प्रवेश, विवाह और अन्य शुभ कार्यों में कलश पर नारियल रखा जाता है। कोई भी नया कार्य आरंभ करने से पहले नारियल फोड़ा जाता है। नारियल को बहुत ही पवित्र माना जाता है क्योंकि अत्यधिक ऊंचाई पर होने और इसकी ऊपरी सतह बहुत सख्त होने के कारण इस फल को कोई पशु या पक्षी झूठा नहीं कर पाता है। इसलिए इसका उपयोग पूजा अनुष्ठान में किया जाता है। आपने इस बात पर ध्यान दिया होगा कि नारियल केवल पुरूष ही फोड़ते हैं महिलाओं को नारियल फोड़ने के लिए मना किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि महिलाएं नारियल क्यों नहीं तोड़ती हैं। चलिए जानते हैं। 


 
Importance of coconut in Hinduism and know why women do not break coconut
नारियल

महिलाएं इसलिए नहीं तोड़ती नारियल
नारियल फोड़ना बलि का प्रतीक माना जाता है, और परंपरागत रूप से नारियल को नई सृष्टि के सृजन का बीज माना गया है। नारियल को बीज का स्वरूप माना गया है और इसे प्रजनन से जोड़कर देखा जाता है। महिलाओं को ही ईश्वर ने संतान को जन्म देने की शक्ति प्रदान की है इसलिए स्त्री को उत्पत्ति की कारक माना गया है, यही कारण है कि महिलाओं के लिए नारियल फोड़ना वर्जित कर्म माना गया है। जानिए क्यों फोड़ा जाता है नारियल

Importance of coconut in Hinduism and know why women do not break coconut
Coconut

नए कार्य से पहले नारियल फोड़ने के पीछे की मान्यता
हिंदू धर्म में जब कोई नया वाहन खरीदता है या व्यापार आदि शुरू करता है तो नारियल फोड़ा जाता है। इसके पीछे तर्क है कि नारियल के अंदर का पानी बहुत ही पवित्र होता है। जब हम नारियल फोड़ते हैं तो उसका पानी चारों ओर बिखर जाता है, जिससे सारी नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। इसके अलावा विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए  भी मंदिर में नारियल फोड़ते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Importance of coconut in Hinduism and know why women do not break coconut
नारियल

नारियल का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर अवतार लिया तो वे अपने साथ तीन चीजें- लक्ष्मी, नारियल का वृक्ष तथा कामधेनु लेकर आए। ये तीनों ही चीजें मनुष्य के लिए वरदान हैं। यही कारण है कि नारियल के वृक्ष को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है। नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों ही देवताओं का वास माना गया है। नारियल पर बने हुए तीन बिंदु भगवान शिव के तीन नेत्रों का प्रतीक माने जाते हैं। नारियल को श्री फल भी कही जाता है श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी। इसलिए नारियल मां लक्ष्मी को प्रिय है। देवताओं को श्री फल अर्पित करने से धन की समस्या नहीं रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed