फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2021: सिंह राशि में शुक्र ग्रह के गोचर से इन पांच राशियों के जीवन में बढ़ेगा धन-वैभव

Sat, 17 Jul 2021 07:33 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 17 Jul 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2021 venus transit in leo these 5 signs get wealth
शुक्र राशि परिवर्तन 2021 - फोटो : अमर उजाला

समस्त प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र देव 17 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि पर ये 11 अगस्त 2021 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को कला, सौंदर्यता, काम-वासना, समृद्धि, वैभव आदि का कारक माना जाता है। ये तुला और वृष राशि के स्वामी हैं। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की फिल्म उद्योग, सुगंधित पदार्थों, भोग-विलास, वस्त्र आभूषण, गायन, नृत्य, संगीत एवं सभी रचनात्मक कार्यों में विशेष भूमिका रहती है। ज्योतिष शास्त्र में कहते हैं कि जब किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है तो उस जातक को अपने जीवन में समस्त प्रकार के भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। वहीं कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर जीवन में दरिद्रता आती है। जातकों के यौन सुखों में कमी का कारण भी शुक्र देव का कमजोर होना है। सिंह राशि में शुक्र के प्रवेश से पांच राशियों के जातकों को बेहद ही शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ये राशियां इस प्रकार हैं-

Shukra Gochar 2021 venus transit in leo these 5 signs get wealth
वृषभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृषभ राशि

शुक्र का यह गोचर आपको अच्छी सफलता दिलाएगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें।

Shukra Gochar 2021 venus transit in leo these 5 signs get wealth
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि

शुक्र के गोचर से आपको साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2021 venus transit in leo these 5 signs get wealth
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क राशि

इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी नेतृत्व शक्ति एवं वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। पारिवारिक तथा सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसका बखूबी निर्वहन करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचनतंत्र, ह्रदय तथा नेत्र संबंधी विकार से बचें। 

विज्ञापन
Shukra Gochar 2021 venus transit in leo these 5 signs get wealth
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि

शुक्र का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी सहयोग की उम्मीद। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव संबंधित कोई भी  निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed