फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pitru Paksha 2020: भूलकर भी न करें ये गलतियां, पितर हो सकते हैं नाराज

Tue, 01 Sep 2020 01:52 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 01 Sep 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
shradh pitru paksha 2020 Do not make these mistakes ancestors can be angry
पितृपक्ष 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सनातन धर्म में पितृपक्ष का समय पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय लोग अपने पितरों को याद करके उनसे आशीर्वाद लेते हैं। पितृपक्ष भादप्रद मास की पूर्णिमा तिथि से आरंभ होकर अश्विन मास की अमावस्या तक रहता है। पितृपक्ष में 16 दिन होते हैं। इसबार पितृपक्ष का समय 2 सितंबर से आरंभ होकर 17 सितंबर तक रहेगा। इस दौरान कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे आपके पितर आपसे नाराज हो जाएं। जानते हैं कि पितृपक्ष में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

shradh pitru paksha 2020 Do not make these mistakes ancestors can be angry
पितृपक्ष 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पितृपक्ष को पितरों का समय माना गया है, यह समय पितरों को याद करने का होता है, इसलिए इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। पितृपक्ष में नए कपड़े या कोई भी नई वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए।

shradh pitru paksha 2020 Do not make these mistakes ancestors can be angry
पितृपक्ष 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पितृपक्ष में पुरुषों को बाल और दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए। शास्त्रों में इस बात की मनाही है। क्योंकि इन दिनों को शोक के दिन माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shradh pitru paksha 2020 Do not make these mistakes ancestors can be angry
पितृपक्ष 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

माना जाता है कि पितृपक्ष में सभी पितर धरती पर होते हैं, इसलिए वे किसी भी रुप में आ सकते हैं। पितृपक्ष में भूलकर भी किसी पशु-पक्षी को नहीं सताना चाहिए। इस समय में अगर आपके द्वार पर कोई आता है, तो उसे खाली हाथ वापस न लौटाएं।

विज्ञापन
shradh pitru paksha 2020 Do not make these mistakes ancestors can be angry
पितृपक्ष 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जिस दिन आपको श्राद्ध कर्म करना हो उस दिन शरीर पर तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए, इस दिन इत्र (सैंट) नहीं लगाना चाहिए। घर पर सातविक भोजन बनाकर तर्पण करना चाहिए। श्राद्धकर्म के दिन पान न खाएं और पितृपक्ष में दूसरों के घर का भोजन न करें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed