फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shiva Mantra: पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा, तो इन मंत्रों का करें जाप, शिव जी करेंगे हर मनोकामना पूरी

Mon, 14 Mar 2022 05:25 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 14 Mar 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
shiv mantra in sanskrit with hindi meaning for success and fulfill all wishes
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इन मंत्रों का करें जाप - फोटो : iStock

Lord Shiva Mantra: भारत में भगवान शिव को पूजने वाले भक्तों की संख्या सैंकड़ों में है। कहा जाता है कि सृष्टि की रक्षा के लिए विष पान करने वाले भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना बहुत जल्द पूरी करते हैं। भगवान भोलेनाथ के व्यक्तित्व के कई रंग हैं, इसलिए उन्हें 'देवों के देव महादेव' भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में महादेव को कल्याण का देवता माना गया है। शिव जी को उनकी दया और करुणा के लिए भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शिव जी मात्र बेलपत्र और जल चढ़ाने से ही अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा अगर आप शिव जी की अधिक कृपा पाने चाहते हैं, तो आपको कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करने से शिव जी न सिर्फ खुश होते हैं, बल्कि अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं। आइए जानते हैं उन मंत्रों के बारे में... 

shiv mantra in sanskrit with hindi meaning for success and fulfill all wishes
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इन मंत्रों का करें जाप - फोटो : iStock

महादेव की कृपा पाने के लिए इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नमः शिवाय 

कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार किया जाए, तो ये व्यक्ति के शरीर और दिमाग को शांत करता है और महादेव भी उसपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। 

shiv mantra in sanskrit with hindi meaning for success and fulfill all wishes
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इन मंत्रों का करें जाप - फोटो : iStock

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

ये महामृत्युंजय जाप है। इसका अर्थ है- हम त्रिनेत्र को पूजते हैं, जो सुगंधित हैं और हमारा पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
shiv mantra in sanskrit with hindi meaning for success and fulfill all wishes
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इन मंत्रों का करें जाप - फोटो : iStock

ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः 

इस मंत्र को रुद्र मंत्र कहा जाता है। मान्यता है कि ये मंत्र शिव जी तक आपकी सभी मनोकामनाएं पहुंचाता है।  

विज्ञापन
shiv mantra in sanskrit with hindi meaning for success and fulfill all wishes
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इन मंत्रों का करें जाप - फोटो : iStock

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि 
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्! 

ये शिव गायत्री मंत्र है, जिसे सर्वशक्तिशाली माना जाता है। इस मंत्र से व्यक्ति को सुख और शांति की प्राप्ति होती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed