फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2022 Bhajan: नवरात्रि में इन भजनों से करें माता रानी को प्रसन्न, पूरी हो जाएगी हर मनोकामना

Mon, 26 Sep 2022 12:26 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 26 Sep 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 navratri bhajan lyrics of maa durga in hindi
नवरात्रि में इन भजनों से करें माता रानी को प्रसन्न - फोटो : अमर उजाला

Navratri 2022 Bhajan: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस साल 26 सितंबर से शुरू हुआ नवरात्रि के ये पावन पर्व 04 अक्टूबर को यानी नवमी तिथि के दिन समाप्त होगा। इन नौ दिनों में देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के नौ दिनों में लोग व्रत रखते हैं और मां अंबे की विधि-विधान से पूजा करते हैं। इन नौ दिनों में हर कोई भक्तिमय दिखाई देता है। नवरात्रि के भक्तिमय माहौल में माता रानी के गीत और भजन इधर-उधर सुनाई पड़ते हैं। ऐसे में यदि आप भी माता रानी को प्रसन्न करने के लिए उनके भजन और गीत सुनना या गाना चाहते हैं, तो यहां हम कुछ भजनों के लिरिक्स लेकर आए हैं। ये भजन ऐसे हैं जिनको सुनते ही हर किसी का मन भक्ति के भीने-भीने भावों में भीग जाएगा। इन गीतों में मां की महिमा का बेहद भावुक वर्णन किया गया है। इन गीतों को गाकर या सुनकर आप मां दुर्गा की विशेष कृपा पा सकते हैं।  

Shardiya Navratri 2022 navratri bhajan lyrics of maa durga in hindi
नवरात्रि में इन भजनों से करें माता रानी को प्रसन्न - फोटो : iStock

1- हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम लिरिक्स...

काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी।
काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी।।
हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली,

बिगड़े बना दे मेरे काम।

ऐसा कठिन पल, ऐसी घड़ी है,
विपदा आन पड़ी है।
तू ही दिखा अब रास्ता,
ये दुनिया रास्ता रोके खड़ी है।
मेरा जीवन बना इक संग्राम।।

भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए,
भुजती जोत जगाई।
जिसका नहीं है कोई जगत में,
तू उसकी बन जाए।
तीनो लोक करे तोहे प्रणाम।।

हे, क्या भेट चढ़ाऊं तुझपे,
तू प्रसन्न हो जाए।
दुश्मन थर थर काँपे माँ,
जब तू गुस्से में आये।।

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि पर बना शुभ संयोग, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2022 navratri bhajan lyrics of maa durga in hindi
नवरात्रि में इन भजनों से करें माता रानी को प्रसन्न - फोटो : iStock

2- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है लिरिक्स...

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 
ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 

सारे जग मे एक ठिकाना, सारे गम के मारो का,
रास्ता देख रही है माता, अपने आंख के तारों का। 
मस्त हवाओं का एक झोखा यह संदेशा लाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥

जय माता की कहते जाओ, आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पीछे वालों को। 
जिस ने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥

वैष्णो देवी के मन्दिर मे, लोग मुरादे पाते हैं,
रोते रोते आते है, हस्ते हस्ते जाते हैं। 
मैं भी मांग के देखूं, जिस ने जो माँगा वो पाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥

मैं तो भी एक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने। 
बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई यह क्या जाने। 
उस का खून मे देखूं कैसे, जिसको दूध पिलाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 navratri bhajan lyrics of maa durga in hindi
नवरात्रि में इन भजनों से करें माता रानी को प्रसन्न - फोटो : iStock

3- दुर्गा है मेरी मां...

जयकारा… शेरोवाली का
बोलो सांचे दरबार की जय

दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ

बोलो जय माता दी, जय हो
बोलो जय माता दी, जय हो
जो भी दर पे आए, जय हो
वो खाली न जाए, जय हो
सबके काम है करती, जय हो
सबके दुख ये हरती, जय हो

मैया शेरोवाली, जय हो
भरदो झोली खाली, जय हो
मैया शेरोवाली, जय हो
भरदो झोली खाली, जय हो

दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
मेरी माँ... शेरोवालिये

पूरे करे अरमान जो सारे,
पूरे करे अरमान जो सारे,
देती है वरदान जो सारे
देती है वरदान जो सारे
दुर्गे ज्योतावालिये
देती है वरदान जो सारे
दुर्गा है मेरी माँ अम्बे है मेरी माँ

सारे जग को खेल खिलाये
सारे जग को खेल खिलाये
बिछड़ो को जो खूब मिलाये
बिछड़ो को जो खूब मिलाये
दुर्गे...शेरोवालिये
बिछड़ो को जो खूब मिलाये
दुर्गा है मेरी माँ अम्बे है मेरी माँ

दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
शेरोवालिये...ज्योतावालिये...
शेरोवालिये...

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 navratri bhajan lyrics of maa durga in hindi
नवरात्रि में इन भजनों से करें माता रानी को प्रसन्न - फोटो : iStock

3- तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये लिरिक्स...

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार।

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये, मेहरा वालिये॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

सारा जग है इक बंजारा, सारा जग है इक बंजारा,
सब की मंजिल तेरा द्वारा।
ऊँचे परबत लम्बा रास्ता, ऊँचे परबत लम्बा रास्ता,
पर मैं रह ना पाया, शेरा वालिये॥ 
॥ तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये॥

सूने मन में जल गयी बाती,
तेरे पथ में मिल गए साथी।
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू, मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
बिन मांगे सब पाया, शेरा वालिये॥
॥ तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये॥

कौन है राजा, कौन भिखारी,
एक बराबर तेरे सारे पुजारी।
तुने सब को दर्शन देके, तुने सब को दर्शन देके,
अपने गले लगाया, शेरा वालिये॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

प्रेम से बोलो, जय माता दी॥
सारे बोलो, जय माता दी॥
आते बोलो, जय माता दी॥
जाते बोलो, जय माता दी॥
कष्ट निवारे, जय माता दी॥
पार निकले, जय माता दी॥
देवी माँ भोली, जय माता दी॥
भर दे झोली, जय माता दी॥
वादे के दर्शन, जय माता दी॥
जय माता दी, जय माता दी॥ 

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में क्यों नहीं खाना चाहिए लहसुन और प्याज, जानिए क्या है मान्यता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed