फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि पूजा में मां दुर्गा को इसलिए चढ़ाया जाता है पान

Tue, 20 Oct 2020 03:11 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 20 Oct 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 why offer paan to Goddess Durga puja
मां दुर्गा की आराधना में पान का विशेष महत्व होता है। - फोटो : सोशल मीडिया

Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। मां दुर्गा की आराधना में पान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कहते हैं मां दुर्गा ने आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन महिषासुर के वध से पहले शहद भरे पान के पत्ते का सेवन किया था। इसलिए माता रानी की पूजा में पान चढ़ाया जाता है। पान माता रानी को अत्यंत ही प्रिय है। 

Shardiya Navratri 2020 why offer paan to Goddess Durga puja
पान के बिना कोई भी अनुष्ठान अधूरा माना जाता है।  - फोटो : Social media

हिन्दू धर्म में किसी भी खास आयोजन में पान के पत्ते का इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण होता है। भगवान की पूजा हो या फिर कोई त्योहार पूजा सामग्री में पान के पत्ते का प्रयोग जरूरी माना जाता है। पान के बिना कोई भी अनुष्ठान अधूरा माना जाता है। 

Shardiya Navratri 2020 why offer paan to Goddess Durga puja
पूजा में पान का पत्ता एक अहम सामग्री होती है। - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा में पान का पत्ता एक अहम सामग्री होती है। स्कंद पुराण के अनुसार पान के पत्ते का प्रयोग देवताओं के द्वारा समुद्र मंथन के समय इसका प्रयोग किया गया था। इसलिए इसका पूजा में महत्व होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 why offer paan to Goddess Durga puja
पान के पत्ते में वास करते हैं कई देवी-देवता - फोटो : सोशल मीडिया

पान के पत्ते के ऊपरी भाग पर इन्द्र और शुक्र देव विराजमान होते हैं। बीच वाले हिस्से में सरस्वती मां का वास होता है और मां महालक्ष्मी जी इस पत्ते के बिलकुल नीचे वाले हिस्से पर बैठी हैं, वहीं विश्व के पालनहार भगवान शिव पान के पत्ते के भीतर वास करते हैं। भगवान शिव एवं कामदेव जी का स्थान इस पत्ते के बाहरी हिस्से पर होते है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 why offer paan to Goddess Durga puja
पूजा में पान के पत्तों का इस्तेमाल करना शुभ होता है। - फोटो : सोशल मीडिया

शास्त्रों के अनुसार पान के पत्तों में देवी-देवताओं का वास होता है इसलिए भी पूजा में इसका इस्तेमाल करना शुभ होता है साथ ही इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed