फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2020: कन्या पूजन में कन्याओं को जरूर करें ये 6 चीजें दान

Fri, 23 Oct 2020 08:26 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 23 Oct 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 these six things donate to kanya during the Kanya pujan
कन्या पूजन 2020 - फोटो : self

नवरात्रि की शुरूआत जहां कलश स्थापना के साथ होती है तो वहीं इसका अंत कन्या पूजन के साथ होता है। कन्या पूजन अष्टमी या नवमी तिथि के दिन किया जाता है। कहते हैं माता रानी कन्या के रूप में आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इसलिए नवरात्रि में नौ कन्याओं को पूजा जाता है। ये नौ कन्याएं मां दुर्गा के नौ रूपों के प्रतीक को दर्शाती हैं। घर कन्याओं को आदर सत्कार के साथ बुलाया जाता है और सामर्थ्य के अनुसार उनकी सेवा और उन्हें दान के रूप में कुछ न कुछ उपहार दिया जाता है। नवरात्रि में कन्याओं को इन छह चीजों का दान अवश्य करना चाहिए।

Shardiya Navratri 2020 these six things donate to kanya during the Kanya pujan
कन्या पूजन में उपहार के रूप में कन्याओं को लाल रंग के वस्त्र जरूर भेंट करें। - फोटो : सोशल मीडिया

लाल वस्त्र
नवरात्रि में होने वाली पूजा में मां को लाल वस्त्र चढ़ाया जाता है। क्योंकि यह रंग मैया रानी प्रिय होता है। इसलिए कन्या पूजन में उपहार के रूप में कन्याओं को लाल रंग के वस्त्र जरूर भेंट करें। लाल रंग का यह वस्त्र चुनरी या रुमाल आदि के रूप में हो सकता है। लाल रंग वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके दान से आपकी कुंडली में मंगल ग्रह भी मजबूत होता है।

Shardiya Navratri 2020 these six things donate to kanya during the Kanya pujan
कन्या भोज में कन्याओं को फल जरूर देना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला

फल
कन्या भोज में कन्याओं को फल जरूर देना चाहिए। मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि कन्या पूजन में कन्याओं को फल देने से कई गुना फलों की प्राप्ति होती है। माता रानी भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। ऐसा माना जाता है कि केला का फल विष्णु जी को प्रिय है और श्रीफल लक्ष्मीजी का प्रिय फल माना जाता है। इन दोनों को दान करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 these six things donate to kanya during the Kanya pujan
कन्याभोज को करने के लिए आपको कम से कम एक मिठाई भी शामिल करनी चाहिए। - फोटो : अमर उजाला

मिठाई
कन्याभोज को करने के लिए आपको कम से कम एक मिठाई भी शामिल करनी चाहिए। अगर किसी वजह से आप मिष्ठान शामिल न कर सकें तो घर में साफ-सुथरे ढंग से बनाया हुआ सूजी या फिर आटे का हलवा भी माता का भोग लगाकर कन्याओं को खिला सकते हैं। ऐसा करने से आपके गुरु ग्रह की मजबूती बढ़ती है और मां भगवती भी आपसे प्रसन्न होती हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 these six things donate to kanya during the Kanya pujan
कन्याओं को शृंगार की सामग्री भी उपहार में दे सकते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

शृंगार
नवरात्र में कन्या भोज कराने के बाद भेंट में कन्याओं को शृंगार की सामग्री भी उपहार में दे सकते हैं। यह शृंगार सामग्री पहले माता को अर्पित करनी चाहिए और उसके बाद छोटी-छोटी कन्याओं में बांट देनी चाहिए। मान्यता है कि कन्याओं द्वारा ग्रहण की गई शृंगार सामग्री सीधे माता द्वारा स्वीकार कर ली जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed