फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shanivar Upay: शमी के पत्तों से करें शनि दोष निवारण, मिलेगी आर्थिक उन्नति और लाभ

Sat, 19 Apr 2025 11:28 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 11:28 AM IST
सार

Shanivar Ko Shami Ke Upay : किसी की कुंडली में जब शनि ग्रह अशुभ स्थिति में हो, तो उस व्यक्ति की राह में कई बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। शनि की साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव से कई जातकों को परेशानी का सामाना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Shanivar Upay Shami Ke Upay Shami Plant Remedies for Profit and Wealth in hindi
शमी के उपाय - फोटो : adobe stock

Shami Ke Upay: शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है।  शनि देव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। उनकी कृपा से जीवन में समृद्धि और शांति आती है, जबकि उनकी नाराजगी से व्यक्ति को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। किसी की कुंडली में जब शनि ग्रह अशुभ स्थिति में हो, तो उस व्यक्ति की राह में कई बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। शनि की साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव से कई जातकों को परेशानी का सामाना करना पड़ सकता है। ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं। 


Ekadashamsha Yoga: सूर्य, शुक्र, शनि का एकादशांश योग, जानिए 18-19 अप्रैल को किन राशियों का होगा भाग्य उज्जवल
धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार के दिन यदि शनिदेव की पूजा में शमी के पत्तों का प्रयोग किया जाए तो शनि दोषों का निवारण हो सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इससे जुड़े उपाय व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों, करियर की समस्याओं और जीवन की अन्य कठिनाइयों से भी मुक्ति दिला सकता है। आइए, जानते हैं कैसे शमी के पत्तों के उपाय से शनिदेव की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
Chanakya Niti: जीवन भर काम आएंगी ये बातें, जिन्हें चाणक्य ने सदियों पहले बता दिया था

Shanivar Upay Shami Ke Upay Shami Plant Remedies for Profit and Wealth in hindi
शमी के उपाय - फोटो : freepik
  • अगर आपके करियर में लगातार समस्याएं आ रही हैं, तो शनिवार को शमी का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं। उसकी जड़ में तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और करियर में सुधार होता है।
Shanivar Upay Shami Ke Upay Shami Plant Remedies for Profit and Wealth in hindi
shani dev - फोटो : adobe stock
  • शनिवार के दिन शमी के पौधे पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसे अर्घ्य अर्पित करें। यह उपाय आपके आर्थिक संकटों को दूर करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, शमी के पौधे के गमले में एक रुपये का सिक्का और सुपारी रखकर आप व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण कर सकते हैं और धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shanivar Upay Shami Ke Upay Shami Plant Remedies for Profit and Wealth in hindi
शमी के उपाय - फोटो : adobe stock
  • जो जातक साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रभाव में हैं उन्हें शनिवार के दिन शमी के पौधे की जड़ में काले तिल और उड़द की काली दाल अर्पित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ शनि का दुष्प्रभाव कम होगा बल्कि जीवन में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी। इसके साथ ही रोजाना शिवलिंग पर शमी के पत्ते अर्पित करने से भी लाभ होगा।
विज्ञापन
Shanivar Upay Shami Ke Upay Shami Plant Remedies for Profit and Wealth in hindi
shani dev - फोटो : अमर उजाला
  • यदि किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह अशुभ स्थिति में है या  साढ़ेसाती या ढैय्या से प्रभावित है, तो शनिवार को स्नान करके शनिदेव की पूजा करें। पूजा में शमी के ताजे पत्तों को अर्पित करें, साथ ही काले तिल और नीले फूल भी चढ़ाएं। इसके बाद नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें-

अमंगलानां च शमनीं शमनीं दुष्कृतस्य च।

दु:स्वप्रनाशिनीं धन्यां प्रपद्येहं शमीं शुभाम्।।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed