फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिदेव खुद करते है इस गांव की सुरक्षा, किसी घर में नहीं है दरवाजे

Mon, 15 May 2017 07:25 PM IST
amarujala.com- written by: किरण सिंह
amarujala.com- written by: किरण सिंह Updated Mon, 15 May 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
shani temple in shingnapur village

दिन पर दिन बढ़ रही चोरी और घटनाओं के चलते लोग अपने घरों हाई सिक्योरिटी के ताले आदि लगवा रहे हैं, लेकिन देश में एक ऐसा गांव है जहां घरों में दरवाजे नहीं हैं ।यहां तक लोग अपने गहने, पैसों को भी तालों में बंद करके नहीं रखते। आप जानते हैं ऐसा क्यों? क्यों इस गांव के लोगों को अपने सामान की चिंता नहीं होती। उसका कारण है शनिदेव, यहां के लोगों का मानना है कि उनके गांव शिंगणापुर की सुरक्षा खुद शनिदेव करते है। अगर उनके  यहां कोई चोरी भी होती है तो वो गांव से बाहर नहीं जा पाता। जानिए महाराष्ट्र के अहमदनगर के इस गांव से शनिदेव का क्या है संबंध

shani temple in shingnapur village

यहां पर शनिदेव का मंदिर है, जहां भगवान शनि की काले रंग की स्वयंभू मूर्ति विराजमान है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां भगवान शनि है, लेकिन मंदिर नहीं। घर है परंतु दरवाजा नहीं। वृक्ष है लेकिन छाया नही। यहां मंदिर के नाम पर कोई भव्य ढ़ाचा नहीं है, बल्कि भगवान शनि खुले स्‍थान पर एक चबूतरे पर विराजमान है। 5 फुट 9 इंच ऊंची मूति हर मौसम में बिना छत्र धारण किए खड़ी रहती है।

shani temple in shingnapur village

यह गांव ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन यहां के लोग सृमद्घ है। इसके बावजूद किसी घर में दरवाजे नहीं है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि यहां पर कभी भी चोरी नहीं हुई है। शनिदेव के दर्शन करने के लिए आने वाले भक्त कभी भी अपने वाहनों में ताला नहीं लगाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani temple in shingnapur village

माना जाता ‌कि यह शिला एक गड़रिए को मिली थी। शनिदेव ने उसे खुले परिसर में रखने का आदेश दिया। भगवगान के आदेश को पाकर इस प्रतिमा को वहीं पर स्‍थापित कर ‌दिया गया।

विज्ञापन
shani temple in shingnapur village
इस मंदिर में शनिदेव के दर्शन के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त आते हैं। हर शनिवार और प्रतिमाह की अमावस्या को यहां पर भक्तों का तांता लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed