फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Sade Sati 2021: जीवन में छायी है शनि की साढ़ेसाती तो तुरंत कर लें ये उपाय 

Fri, 18 Dec 2020 05:55 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 18 Dec 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
shani sade sati astrological remedies for Shani shani sade sati ke upay
शनि साढ़ेसाती के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 में शनि देव अपनी स्वराशि मकर में स्थित रहेंगे। इस वजह से धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों पर साढ़ेसाती रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र राशि से जब शनि 12वें भाव, पहले भाव व द्वितीय भाव से निकलते हैं। उस अवधि को शनि की साढ़ेसाती कहा जाता है। यह अवधि साढ़े सात वर्ष की होती है। शनि की साढ़ेसाती को लेकर लोगों के मन में भय रहता है। लेकिन शनि साढ़ेसाती का प्रभाव हमेशा नकारात्मक नहीं होता है। साढ़ेसाती के दौरान व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल मिलता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए उपाय बताए गए हैं। 



shani sade sati astrological remedies for Shani shani sade sati ke upay
शनि साढ़ेसाती के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

यदि आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, आप खुद को तमाम परेशानियों से घिरा पा रहे हैं तो शमी के वृक्ष की जड़ को काले कपड़े में पिरोकर शनिवार की शाम दाहिने हाथ में बांधे तथा ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम: मंत्र का तीन माला जप करें।

shani sade sati astrological remedies for Shani shani sade sati ke upay
शनि साढ़ेसाती के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

शनि साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनकी सेवा करें। यदि आप अपने माता-पिता से दूर रहते हैं तो उन्हें फोन से या फिर मन ही मन प्रतिदिन प्रणाम करें। माता-पिता की फोटो अपने पर्स में रखते हैं तो उनके श्री चरणों की तस्वीर भी रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani sade sati astrological remedies for Shani shani sade sati ke upay
शनि साढ़ेसाती के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

शनि साढ़ेसाती से बचने के लिए शिव की उपासना एक सिद्ध उपाय है। नियमपूर्वक शिव सहस्त्रनाम या शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करने से शनि के प्रकोप का भय जाता रहता है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। इस उपाय से शनि द्वारा मिलने वाला नकारात्मक परिणाम समाप्त हो जाता है।

विज्ञापन
shani sade sati astrological remedies for Shani shani sade sati ke upay
शनि साढ़ेसाती के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान शिव की तरह उनके अंशावतार बजरंग बली की साधना से भी शनि से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। कुंडली में शनि से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर अपनी क्षमता के अनुसार कुछ मीठा प्रसाद चढ़ाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed