Shani Jayanti Puja Samagri: शनि जयंती का दिन भगवान शनि की आराधना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा करने और शनिदेव को प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से जीवन के कष्ट कम होते हैं तथा नकारात्मक प्रभावों से राहत मिलती है। विशेष रूप से जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष का प्रभाव है, उनके लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पूजा से पहले जरूरी सामग्री की सूची जान लेना बेहद आवश्यक है, ताकि आपकी पूजा पूर्ण और फलदायी हो सके।
Shani Jayanti 2026: जानें शनि देव की पूजा में किन चीजों का होना माना जाता है शुभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Sat, 16 May 2026 02:47 AM IST
सार
शनि जयंती पर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा का महत्व है। जानें शनि पूजा में कौन-सी सामग्री सबसे जरूरी मानी जाती है और किन चीजों के बिना अधूरी रहती है पूजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन