फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani 2021: कुंडली में शनि के शुभ योग होने पर व्यक्ति पहुंचता है गरीब से सफलता के शिखर तक...

Thu, 20 May 2021 12:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 May 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
shani in 2021 auspicious shubh shani yog in kundli
shani dev

शनिदेव के बारे में एक आम धारणा है कि शनि हमेशा लोगों की कष्ट पहुंचाते हैं। शनिदेव का छाया मात्र पड़ने से ही लोग भयभीत हो जाते हैं क्योंकि उन्हे ऐसा लगता है अगर शनि की साढ़ेसाती या महादशा सवार हुई तो बुरे दिन आरंभ हो जाएंगे। लेकिन शनिदेव के बारे में यह धारणा गलत है। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। शनि महाराज व्यक्ति को उनके कर्मो के अनुसार ही फल देते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करना काफी मुश्किल होता है लेकिन अगर जिस किसी पर शनि की शुभ द्दष्टि पड़ जाती है उस व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं और ऐशोआराम के साथ बीतता है। जिन किसी भी जातक की कुंडली में शनि का शुभ योग बनता है उसे हर एक काम में सफलता, धन-दौलत और समाज में प्रतिष्ठा मिलती है।

shani in 2021 auspicious shubh shani yog in kundli
shani dev

कुंडली में शनि की अच्छी स्थिति
किसी भी जातक की कुंडली में शनि के शुभ योग बनने पर शनि उस जातक पर विशेषरूप से अपनी कृपा रखते हैं। कुंडली में शनि के शुभ बनने पर शनिदेव धीरे-धीरे जातक पर मेहरबान होते हुए धन-दौलत, नौकरी और बिजनेस में उसको अपार सफलता दिलाते हैं। कुंडली में कुछ ऐसे शनि के शुभ योग बनते हैं जो धीर-धीरे गरीब व्यक्ति को धनवान और समृद्धिशाली बनाते चलते हैं।

shani in 2021 auspicious shubh shani yog in kundli
shani dev
शश योग
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिनकी जन्मकुण्डली में शनि पहले, चौथे, सातवें अथवा दसवें घर में अपनी राशि मकर या कुंभ में विराजमान होते हैं उनकी कुण्डली में पंच महापुरूष योग में शामिल एक शुभ योग बनता है। इस योग को शश योग के नाम से जाना जाता है। यह एक प्रकार का राजयोग है। शनि अगर तुला राशि में भी बैठे हो तब भी यह शुभ योग अपना फल देता है। इसका कारण यह है कि शनि इस राशि में उच्च के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
shani in 2021 auspicious shubh shani yog in kundli
shanidev

मेष, वृष, कर्क, सिंह, तुला वृश्चिक, मकर एवं कुंभ लग्न में जिनका जन्म होता है उनकी कुण्डली में इस योग के बनने की संभावना रहती है। अगर आपकी कुण्डली में शनि का यह योग नहीं बन रहा है तो कोई बात नहीं। आपका जन्म तुला या वृश्चिक लग्न में हुआ है और शनि कुण्डली में मजबूत स्थिति में है तब आप भूमि से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। गुरु की राशि धनु अथवा मीन में शनि पहले घर में बैठे हों तो व्यक्ति धनवान होता है।

विज्ञापन
shani in 2021 auspicious shubh shani yog in kundli
shani dev

शनि न्याय व स्थिरता के जबकि शुक्र वैभव और विलासिता प्रदान करने वाले ग्रह माने जाते हैं। जब भी किसी की कुंडली में शनि-शुक्र का संबंध बनता है तो यह बहुत ही प्रभावशाली योग होता है। कुंडली में शुक्र और शनि योग बनने पर और यह योग तुला लग्न या फिर वृष लग्न में बने तो बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग वाले जातकों को राज्य का सुख मिलने के साथ वैभव और विलासिता जीवन जीने का मौका मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed