फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Dev: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव की दृष्टि से बचने के कुछ उपाय, भूलकर भी न करें ये काम

Sat, 27 Feb 2021 04:42 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 27 Feb 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
shani impact on kundli shani sade sati and shani daiya and shani ke upay
ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह, बुध और शुक्र के मित्र, जबकि सूर्य, चंद्रमा और मंगल के शत्रु माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

शनिदेव का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव की अशुभ द्दष्टि रहती है उनको कई तरह परेशानियों से जूझना पड़ता है। शनिदेव सभी 9 ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले और किसी एक राशि में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले न्यायाधिपति और मृत्युलोक के दंडाधिकारी है। शनि कुछ लोगों पर कृपा बरसाते हैं तो कुछ पर अपने स्वभाव के अनुसार दंड भी देते हैं। इसलिए जिन पर शनि की टेढ़ी नजर रहती है उन्हें हमेशा सतर्क और शनि से जुड़े हुए कुछ उपायों को जरूर अपनाना चाहिए ताकि शनि का प्रतिकूल प्रभाव कम हो सके।

shani impact on kundli shani sade sati and shani daiya and shani ke upay
shani dev

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव

ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह, बुध और शुक्र के मित्र, जबकि सूर्य, चंद्रमा और मंगल के शत्रु माने गए हैं। वहीं गुरु ग्रह के साथ शनि समभाव रखते हैं। इसके अलावा सभी 12 राशियों में शनिदेव को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। पहली राशि है मकर और दूसरी कुंभ। इन दोनों पर शनि हमेशा अच्छा प्रभाव और नजर रखते हैं। तुला शनि की उच्च राशि और मेष नीच की राशि होती है।  
 
shani impact on kundli shani sade sati and shani daiya and shani ke upay
shani dev
भूलकर भी न करें ये काम
शनिवार के दिन सरसों का तेल कभी नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि सरसों का तेल इस दिन शनिदेव को चढ़ाया जाता है। इसके अलावा शनिवार को लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे का कोई भी वस्तु खरीदने से शनिदेव गुस्सा हो जाते है। इस दिन लोहे से बनी हुई चीजों का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
shani impact on kundli shani sade sati and shani daiya and shani ke upay
shani dev
शनिदेव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय
1-शनिदेव की पूजा करते समय मंदिर में हनुमानजी के दर्शन और उनकी पूजा भी करनी चाहिए। हनुमान जी पूजा करने से शनि आपके जीवन में शुभ प्रभाव डालते हैं।
 2- शनिदेव की पूजा करते समय कभी भी उनकी प्रतिमा या तस्वीर को देखते समय उनकी आंखो में नहीं देखना चाहिए।
3- शनि जयंती, शनि अमावस्या या शनिवार के दिन पूजा जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
shani impact on kundli shani sade sati and shani daiya and shani ke upay
shani dev
4- शनिवार को काले तिल और लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए।
5- गाय और कुत्तों को तेल में बनी खाने की चीजें खिलानी चाहिए। 
6-  गरीबों की सहायता करने पर शनि की अशुभ छाया नहीं पड़ती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed