Surya Grahan 2022 Upay: आज वैशाख माह की अमावस्या है। शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने की वजह से इसे शनि अमावस्या कहते हैं। इसके साथ ही आज साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण के दौरान कई सारे ऐसे कार्य होते हैं, जिन्हें नहीं करना चाहिए। इस दौरान न तो कोई पूजा की जाती है और न ही कोई अन्य कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा सभी अमावस्या में से शनि अमावस्या को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन साढ़ेसाती एवं ढैय्या के दुष्प्रभावों से राहत पाने के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं। इस बार सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का समय लगभग साथ ही पड़ रहा है। ऐसे में आपको सूर्य ग्रहण के साथ ही शनि देव के प्रकोप का भी सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इससे बचने के लिए आपको कुछ काम करने होंगे। तो चलिए आज जानते हैं कि इस दौरान संकट से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए....
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक साथ, संकट से बचने के लिए जरूर करें ये उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 30 Apr 2022 06:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन