फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangala Gauri Vrat: बहुत खास है इस बार सावन का पहला दिन, गौरी-शंकर साथ मिलकर देंगे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Tue, 04 Jul 2023 09:40 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 04 Jul 2023 09:40 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Sawan Mangla Gauri Vrat 2023 Strat Date Importance And Puja Vidhi Of Mangala Gauri Vrat
Mangala Gauri Vrat: बहुत खास है इस बार सावन का पहला दिन - फोटो : istock

Mangla Gauri Vrat 2023: इस साल सावन के महीने को बहुत ही खास माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल सावन दो महीने का होने वाला है। इसके अलावा इस साल सावन की शुरुआत भी बहुत ही शुभ दिन से हो रही है। इस बार सावन 4 जुलाई 2023, मंगलवार के दिन से शुरू हो रहा है और सावन के सोमवार की तरह ही मंगलवार भी बेहद उत्तम माने जाते हैं। एक तरफ जहां सावन के सोमवार देवों के देव महादेव की पूजा के लिए समर्पित हैं वहीं दूसरी ओर इस माह के मंगलवार को मां महागौरी की पूजा की जाती है। सावन के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। मुख्य रूप से मंगला गौरी व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इसलिए विवाहित महिलाएं सावन में इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं और मां मंगला गौरी की पूजा करती हैं। आइए जानते हैं इस व्रत की तिथि और महत्व के बारे में...



Kanwar Yatra 2023: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? ये है शिव जी को जल चढ़ाने के लिए सबसे शुभ दिन 

Sawan Mangla Gauri Vrat 2023 Strat Date Importance And Puja Vidhi Of Mangala Gauri Vrat
Mangala Gauri Vrat: बहुत खास है इस बार सावन का पहला दिन - फोटो : iStock

मंगला गौरी व्रत 2023
इस बार सावन में कुल 9 मंगला गौरी व्रत पड़ रहे हैं। वहीं सावन का पहला मंगला गौरी व्रत सावन माह के पहले दिन यानी 4 जुलाई को रखा जाएगा।

Sawan Mangla Gauri Vrat 2023 Strat Date Importance And Puja Vidhi Of Mangala Gauri Vrat
Mangala Gauri Vrat: बहुत खास है इस बार सावन का पहला दिन - फोटो : iStock
मंगला गौरी व्रत 2023 तिथि सूची
  • पहला मंगला गौरी व्रत - 4 जुलाई 2023
  • दूसरा मंगला गौरी व्रत - 11 जुलाई 2023
  • तीसरा मंगला गौरी व्रत -18 जुलाई 2023
  • चौथा मंगला गौरी व्रत - 25 जुलाई 2023
  • पांचवा मंगला गौरी व्रत - 1 अगस्त 2023
  • छठा मंगला गौरी व्रत - 8 अगस्त 2023
  • सातवा मंगला गौरी व्रत - 15 अगस्त 2023
  • आठवां मंगला गौरी व्रत - 22 अगस्त 2023
  • नौवां मंगला गौरी व्रत - 29 अगस्त 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Mangla Gauri Vrat 2023 Strat Date Importance And Puja Vidhi Of Mangala Gauri Vrat
Mangala Gauri Vrat: बहुत खास है इस बार सावन का पहला दिन - फोटो : iStock
मंगला गौरी व्रत विधि
  • मंगला गौरी व्रत के दिन सूर्योदय से पहले जाग कर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • फिर एक साफ लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं।
  • चौकी पर मां गौरी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और व्रत का संकल्प लेकर आटे से बना हुआ दीपक प्रज्वलित करें।
  • इसके बाद धूप, नैवेद्य फल-फूल आदि से मां गौरी की पूजा करें।
  • मंगला गौरी व्रत में इस बात का ध्यान रखें कि आप पूजा में जो भी सामग्री जैसै सुहाग का सामान, फल, फूल, माला, मिठाई आदि जितनी भी चीजें अर्पित कर रही हैं, उनकी संख्या 16 होनी चाहिए।
  • विधि-विधान से पूजा के बाद मां गौरी की आरती करें और उनसे प्रार्थना करें।
Sawan 2023: इस बार सावन में शिव जी के साथ भगवान विष्णु भी बरसाएंगे अपनी कृपा, जानिए क्यों बन रहा ये खास संयोग 
विज्ञापन
Sawan Mangla Gauri Vrat 2023 Strat Date Importance And Puja Vidhi Of Mangala Gauri Vrat
Mangala Gauri Vrat: बहुत खास है इस बार सावन का पहला दिन - फोटो : pixabay
मंगला गौरी व्रत का महत्व

मंगला गौरी व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है। मान्यता है कि मंगला गौरी व्रत में विधि पूर्वक मां गौरी की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed