फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rudraksha Benefits: शिव का स्वरूप है रुद्राक्ष, जानिए अलग-अलग रुद्राक्ष को धारण करने के फायदे

Sun, 16 Jul 2023 07:56 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Jul 2023 07:56 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2023 Rudraksha Importance Will Solve Your All Career Problems Know Rudraksha Benefits
rudraksha - फोटो : अमर उजाला
पुराणों में रुद्राक्ष को देवों के देव भगवान शिव का स्वरूप ही माना गया है। पौराणिक कथा के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के अश्रु से हुई है। मान्यता है कि रुद्राक्ष पहनने से इंसान की मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं। जो इसे धारण कर भोलेनाथ की पूजा करता है उसे जीवन के अनंत सुखों की प्राप्ति होती है। रुद्राक्ष के हर एक मुख का अलग महत्व होता है, आइए जानते हैं।


एकमुखी रुद्राक्ष
एक मुखी इसे साक्षात शिव का स्वरूप कहा गया है। इसे धारण करने से जीवन में किसी तरह की कमी नहीं रहती। एकमुखी रुद्राक्ष दुर्लभ माना जाता है कि इसे धारण करने से व्यक्ति को यश की प्राप्ति होती है।  

दो मुखी रुद्राक्ष
पुराणों में दोमुखी रूद्राक्ष को शिव-शक्ति का स्वरूप माना जाता है। इसे धारण करने से आत्मविश्वास और मन की शांति प्राप्त होती है एवं इसे धारण करने से कई तरह के पाप दूर होते हैं।

तीन मुखी रुद्राक्ष
इस रूद्राक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की त्रिगुणात्मक शक्तियां होतीं हैं। यह परम शांति, खुशहाली दिलाने वाला रुद्राक्ष है। इसे धारण करने से घर में सुख-संपत्ति, यश, सौभाग्य का लाभ होता है।

चार मुखी रुद्राक्ष
इसे ब्रह्मा का रूप माना जाता है। यह इंसान को जीवन का उद्देश्य, काम और मोक्ष देने वाला है। त्वचा के रोगों, मानसिक क्षमता, एकाग्रता और रचनात्मकता में इसका विशेष लाभ होता है।
 
Sawan 2023 Rudraksha Importance Will Solve Your All Career Problems Know Rudraksha Benefits
रुद्राक्ष
पांच मुखी रुद्राक्ष
इसे रूद्र का साक्षात स्वरूप बताया है। यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होता है। माला के लिए इसी रूद्राक्ष का उपयोग किया जाता है। इसको पहनने से मंत्र शक्ति और ज्ञान प्राप्त होता है।

छः मुखी रुद्राक्ष
इसे भगवान कार्तिकेय का रूप माना गया है। इसे ज्ञान और आत्मविश्नास के लिए खास माना जाता है। इसे दाहिने हाथ में पहनना चाहिए।

सात मुखी रुद्राक्ष
इसको सप्तऋषियों का स्वरूप माना जाता है। इसको धारण करने से आर्थिक संपन्नता प्राप्त होती है। इसके धारण से मंत्रों के जप का फल प्राप्त होता है।

अष्टमुखी रुद्राक्ष
यह रुद्राक्ष अष्टभुजा देवी और देवों में सबसे पहले पूजे जाने वाले गणेशजी का स्वरूप है। इसे धारण करने से दिव्य ज्ञान की प्राप्ति और मुकदमों में सफलता प्राप्त होती है। अष्टमुखी रुद्राक्ष अनेक प्रकार के शारीरिक रोगों को भी दूर करता है। 
 
Sawan 2023 Rudraksha Importance Will Solve Your All Career Problems Know Rudraksha Benefits
रुद्राक्ष
 नौ मुखी रुद्राक्ष
नौमुखी रूद्राक्ष नवदुर्गा तथा नवग्रह का स्वरूप होने के कारण अधिक फलदायक और सुखदायक है। यह अकाल मृत्यु दूर हटानेवाला, धन, यश और कीर्ति प्रदान करने में लाभदायक है।

दस मुखी रुद्राक्ष
यह रुद्राक्ष भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। इसे धारण करने से दमा, गठिया, पेट, और नेत्र संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा मुख्य रूप से नाकारात्मक शक्तियों से बचाता है।

ग्यारह मुखी रुद्राक्ष
ग्यारह मुखी रुद्राक्ष को साक्षात रुद्र कहा गया है, जो इसे शिखा में धारण करता है, उसे कई हजार यज्ञ कराने का फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2023 Rudraksha Importance Will Solve Your All Career Problems Know Rudraksha Benefits
rudraksha - फोटो : iStock
बारह मुखी रुद्राक्ष
बारह मुखी रुद्राक्ष कान में धारण करना शुभ बताया गया है। इसे धारण करने से धन-धान्य और सुख की प्राप्ति होती है।

तेरह मुखी रुद्राक्ष
तेरह मुखी रुद्राक्ष सारी कामनाएं पूरी कराने वाला होता है।

चौदह मुखी रुद्राक्ष
चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से मनुष्य शिव के समान पवित्र हो जाता है एवं इसे सिर पर धारण करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed