फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Pradosh Vrat 2023 Date: सावन का पहला प्रदोष व्रत आज या कल, जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Sat, 15 Jul 2023 10:45 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 15 Jul 2023 10:45 AM IST
विज्ञापन
Sawan Pradosh Vrat 2023 Kab Hai Date Puja Vidhi Shubh Muhurat and Importance
सावन का पहला प्रदोष व्रत आज या कल, जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

Sawan Pradosh Vrat 2023 Date : हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में दो प्रदोष व्रत होते हैं। एक शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष में, लेकिन सावन के माह के प्रदोष व्रत का महत्व सबसे खास होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से प्रदोष व्रत रखता है और भगवान शंकर की पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रदोष व्रत की पूजा शाम को प्रदोष काल में की जाती है, जिसकी वजह से इस बार सावन के पहले प्रदोष व्रत की सही तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि सावन का पहला प्रदोष व्रत 14 जुलाई, दिन शुक्रवार को रखा जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह प्रदोष व्रत 15 जुलाई दिन शनिवार को रखा जाएगा। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं सावन के पहले प्रदोष व्रत की सही तिथि - 



Hariyali Teej 2023: कब है हरियाली तीज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व

Sawan Pradosh Vrat 2023 Kab Hai Date Puja Vidhi Shubh Muhurat and Importance
सावन का पहला प्रदोष व्रत आज या कल, जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
सावन प्रदोष व्रत 2023 डेट  

पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 14 जुलाई 2023 को रात 07 बजकर 17 मिनट से हो रही है। वहीं 15 जुलाई 2023 को रात 08 बजकर 32 मिनट पर इसका समापन होगा। 

Hariyali Amavasya 2023: हरियाली अमावस्या कब है? जानें सही तिथि, स्नान-दान का मुहूर्त और महत्व 

Sawan Pradosh Vrat 2023 Kab Hai Date Puja Vidhi Shubh Muhurat and Importance
सावन का पहला प्रदोष व्रत आज या कल, जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

सावन प्रदोष व्रत 2023 पूजा मुहूर्त 
14 जुलाई को ही पूजा का मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रात में 07 बजकर 21 मिनट से रात 09 बजकर 24 मिनट तक है। इसलिए कुछ लोग 14 जुलाई को ही प्रदोष व्रत रख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Pradosh Vrat 2023 Kab Hai Date Puja Vidhi Shubh Muhurat and Importance
सावन का पहला प्रदोष व्रत आज या कल, जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

वहीं प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की पूजा की जाती है और 15 जुलाई को त्रयोदशी तिथि का समापन प्रदोष काल के बाद यानी रात 08 बजकर 32 मिनट पर हो रहा है। इसलिए कुछ लोग 15 जुलाई को प्रदोष व्रत रख रहे हैं। इस दिन शनिवार है। ऐसे में इस प्रदोष व्रत का महत्व भी और अधिक बढ़ गया है। साथ ही इस दिन चंद्रमा वृष राशि में उच्च के रहेंगे और मृगशिरा नक्षत्र का शुभ प्रभाव रहेगा। ऐसे में 15 जुलाई को यह व्रत करना उत्तम माना जा रहा।

विज्ञापन
Sawan Pradosh Vrat 2023 Kab Hai Date Puja Vidhi Shubh Muhurat and Importance
सावन का पहला प्रदोष व्रत आज या कल, जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

सावन प्रदोष व्रत 2023 पूजा विधि 

  • सावन प्रदोष व्रत के दिन प्रातः काल जल्दी उठें और स्नान आदि करके पूजा के लिए साफ वस्त्र पहन लें। 
  • उसके बाद पूजा घर में दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें। 
  • पूरे दिन व्रत रखते हुए प्रदोष काल में शिव जी की पूजा और उपासना करें। 
  • फिर शाम के समय प्रदोष काल में पूजा के दौरान दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल मिलाकर पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। 
  • शिव जी को भांग, धतूरा, बेलपत्र फूल और नैवेद्य शिवलिंग पर अर्पित करें। 
  • इसके बाद भगवान शिव की प्रतिमा के पास धूप-दीप जला कर प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें या सुनें। अंत में शिवजी की आरती करके पूजा समाप्त करें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed