{"_id":"64afe0fe80805c3dc9043eaa","slug":"sawan-2023-lord-shiva-puja-vidhi-avoid-these-things-shiv-puja-2023-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023: जानिए क्यों नहीं चढ़ाया जाता शिवलिंग पर हल्दी और तुलसी समेत ये 6 चीजें","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Sawan 2023: जानिए क्यों नहीं चढ़ाया जाता शिवलिंग पर हल्दी और तुलसी समेत ये 6 चीजें
Thu, 13 Jul 2023 05:04 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 13 Jul 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
शिवपुराण के अनुसार कभी भी भगवान शिव को ये चीजें नहीं चढ़ाना चाहिए।
- फोटो : amar ujala
सावन का पवित्र महीना जारी है और शिवभक्ति अपने आराध्यदेव भोलेभंडारी की पूजा-उपासना में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। श्रावण माह भगवान शिव को समर्पित है और इस पूरे महीने शिवभक्त भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते है,बदले में सदाशिव उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। शास्त्रानुसार सावन के महीने में शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन,अक्षत, शमीपत्र आदि अनेक शुभ वस्तुएं चढ़ाने से शंकर भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं, वहीं कुछ चीजें शिवजी की पूजा में वर्जित बताई गई हैं जिनका उपयोग शिव आराधना के दौरान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। शिवपुराण के अनुसार कभी भी भगवान शिव को ये चीजें नहीं चढ़ाना चाहिए।
- फोटो : iStock
केतकी के पुष्प
शिवपुराण की कथा के अनुसार केतकी फूल ने ब्रह्मा जी के झूठ में साथ दिया था, जिससे रुष्ट होकर भोलनाथ ने केतकी के फूल को श्राप दिया और कहा कि शिवलिंग पर कभी केतकी के फूल को अर्पित नहीं किया जाएगा। इसी श्राप के बाद से शिव को केतकी के फूल अर्पित किया जाना अशुभ माना जाता है।

तुलसी में पानी का तापमान
- फोटो : Istock
तुलसी दल
भगवान विष्णु की उपासना तुलसी दल के बिना पूर्ण नहीं होती,परन्तु भगवान शिव की पूजा में तुलसी दल का प्रयोग वर्जित माना गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव ने तुलसी के पति असुर जालंधरका वध किया था। इसलिए उन्होंने स्वयं भगवान शिव को अपने अलौकिक और दैवीय गुणों वाले पत्तों से वंचित कर दिया।

हल्दी
हल्दी
शिव जी को कभी भी हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए क्यों कि हल्दी को स्त्री से संबंधित माना गया है और शिवलिंग पुरुषत्व का प्रतीक है ऐसे में शिव जी की पूजा में हल्दी का उपयोग करने से पूजा का फल नहीं मिलता है। इसी वजह से शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाई जाती है।ये भी मान्यता है कि हल्दी की तासीर गर्म होने के कारण इसे शिवलिंग पर चढ़ाना वर्जित माना जाता है इसलिए शिवलिंग पर ठंडी वस्तुएं जैसे बेलपत्र, भांग, गंगाजल, चंदन, कच्चा दूध चढ़ाया जाता है।

शंख (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
शंखजल
दैत्य शंखचूड़ के अत्याचारों से देवता परेशान थे। भगवान शंकर ने उसका वध किया था, जिसके बाद उसका शरीर भस्म हो गया,उस भस्म से शंख की उत्पत्ति हुई थी। शिवजी ने शंखचूड़ का वध किया इसलिए कभी भी शंख से शिवजी को जल अर्पित नहीं किया जाता है।