फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Third Somvar: सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, इस दिन पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ

Mon, 01 Aug 2022 09:02 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 01 Aug 2022 09:02 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2022 Third Somvar date puja vidhi in hindi
सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, इस दिन पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2022 Third Somvar Vrat: सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। 14 जुलाई से शुरू हुआ ये माह 12 अगस्त 2022 को समाप्त हो जाएगा। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इसके अलावा इस माह के सोमवार शिव जी की पूजा और जलाभिषेक के लिए उत्तम माने जाते हैं। इस साल सावन माह में चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिसमे दो सोमवार बीत चुके हैं। पहला सोमवार 18 जुलाई व दूसरा सोमवार 25 जुलाई को था। अब शिव भक्तों को तीसरे सोमवार का इंतजार है। इस माह का तीसरा सोमवार 1 अगस्त को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, तीसरे सोमवार पर खास संयोग बन रहे हैं। सावन के तीसरे सोमवार के दिन ही विनायक चतुर्थी पड़ रही है। इसके अलावा भी कई योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बार सावन माह का तीसरा सोमवार क्यों इतना खास है...

Sawan 2022 Third Somvar date puja vidhi in hindi
सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, इस दिन पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ - फोटो : amar ujala
तीसरे सोमवार पर बन रहा है खास संयोग

इस बार सावन का तीसरा सोमवार 1 अगस्त 2022 को है। इसी दिन सावन माह की विनायक चतुर्थी भी है। इसके अलावा इस दिन शिव योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन पूजा करने से शिव जी के साथ भगवान गणेश की भी कृपा प्राप्त होगी।

Sawan 2022 Third Somvar date puja vidhi in hindi
सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, इस दिन पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ - फोटो : iStock
सावन सोमवार पूजा विधि

सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव की आराधना विशेष रूप से की जाती है। सावन सोमवार के दिन सबसे पहले जल्दी उठकर नित्य क्रिया करते हुए स्नान करें और स्वच्छ कपड़े धारण कर लें। इसके बाद घर पर बने मंदिर में रखी भगवान शिव की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ कर व्रत का संकल्प लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2022 Third Somvar date puja vidhi in hindi
सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, इस दिन पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ - फोटो : istock

इसके बाद अपने घर के समीप किसी शिव मंदिर जाकर वहां पर शिवलिंग का गंगाजल, दूध और पंचामृत से जलाभिषेक करें। फिर भगवान शिव को अर्पित किए जाने वाली सभी पूजा सामग्री को भोलेनाथ को चढ़ाएं।

विज्ञापन
Sawan 2022 Third Somvar date puja vidhi in hindi
सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, इस दिन पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ - फोटो : iStock

आखिर में भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा के नीचे घी का दीपक जलाकर पूजा-पाठ शुरू करें। दीपक अर्पित करने के बाद सावन सोमवार व्रत की कथा पढ़ें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed