फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2022: सावन में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही विधि

Tue, 12 Jul 2022 05:59 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 12 Jul 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2022 start date mahamrityunjaya mantra jaap krne ki sahi vidhi in hindi
सावन 2022: महामृत्युंजय मंत्र के जाप की विधि - फोटो : अमर उजाला

Mahamrityunjaya Mantra Jaap: प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के बाद सावन माह की शुरुआत हो जाती है। इस बार 14 जुलाई दिन गुरुवार से ये पावन माह शुरू हो रहा है। इस पूरे माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना और मंत्र जाप का विशेष महत्व माना जाता है। शास्त्रों में शिव जी के कई चमत्कारिक मंत्र बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है महामृत्युंजय मंत्र। इस मंत्र को बहुत ही शक्तिशाली माना गया है। कहा जाता है कि यदि इस मंत्र का जाप विधि पूर्वक किया जाए तो बड़े से बड़ा संकट और रोग टल जाता है। सिर्फ यही नहीं इस मंत्र के विषय में पौराणिक मान्यता है कि इसके जाप से मृत्यु का संकट भी टल जाता है। इसके जाप से मनुष्य को लंबी आयु प्राप्त होती है। सावन के माह में इस मंत्र का जाप करना बहुत ही शुभफलदायी रहता है। हालांकि सही विधि से इसका जाप करना चाहिए वरना शिव जी नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....

Sawan 2022 start date mahamrityunjaya mantra jaap krne ki sahi vidhi in hindi
सावन 2022: महामृत्युंजय मंत्र के जाप की विधि - फोटो : iStock

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

Sawan 2022 start date mahamrityunjaya mantra jaap krne ki sahi vidhi in hindi
सावन 2022: महामृत्युंजय मंत्र के जाप की विधि - फोटो : iStock
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय न करें ये गलतियां 

मान्यताओं के अनुसार, कभी भी धरती पर बैठ कर इस मंत्र जा जाप न करें। हमेशा कोई आसन या कुश का आसन बिछा कर ही इसका जाप करें। साथ ही इस मंत्र का जाप एक निर्धारित जगह में ही करें। रोज अपनी जगह न बदलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2022 start date mahamrityunjaya mantra jaap krne ki sahi vidhi in hindi
सावन 2022: महामृत्युंजय मंत्र के जाप की विधि - फोटो : अमर उजाला

महामृत्युंजय मंत्र का जाप हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही करें। मंत्र का जाप करते समय एकाग्र रखें। अपने मन को भटकनें न दें। इसके अलावा जितने भी दिन का ये जाप हो। उस समय मांसाहार बिल्कुल भी न खाएं। साथ ही इस मंत्र का जाप करते समय आलस्य या उबासी को पास न आने दे।

विज्ञापन
Sawan 2022 start date mahamrityunjaya mantra jaap krne ki sahi vidhi in hindi
सावन 2022: महामृत्युंजय मंत्र के जाप की विधि - फोटो : अमर उजाला

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय ध्यान रहे कि उच्चारण ठीक ढंग से हो। एक निश्चित संख्या निर्धारण करके इस मंत्र का जाप करें। अगले दिन इनकी संख्या बढ़ा लें, लेकिन कम न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed