फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2021 Date : शिव पूजा का महामहोत्सव 25 जुलाई से 22 अगस्त तक

Sun, 18 Jul 2021 05:17 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 18 Jul 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
sawan 2021 date and Importance of bilvapatra in worship of Shiva
shivling

परमेश्वर श्रीशिव को प्रसन्न करके अपने ईष्ट कार्य की सिद्धि करके सुखद जीवन का अवसर प्रदान करने वाला श्रावण माह 25 जुलाई से आरम्भ होकर 22 अगस्त तक चलेगा। इसके मध्य शिवभक्तों द्वारा रुद्राभिषेक, दरिद्रता निवारक अनुष्ठान, मोक्ष प्राप्ति, आसुरी शक्तियों से निवृत्ति, भक्ति प्राप्ति तथा दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों तापों से मुक्त हुआ जा सकता है। इस माह में एक बेल पत्र भी अगर शिव जी को अर्पित किया जाए तो वह अमोघ फलदायी होता है। जिस प्रकार मकर राशि पर सूर्य के पहुंचने पर सभी देवी-देवता, यक्ष आदि पृथ्वी पर आते हैं उसी प्रकार कर्क राशिगत सूर्य में भी सभी देवी देवता पृथ्वी पर आते हैं। ये सभी भगवान शिव की आराधना पृथ्वी पर करके अपना पुण्य वृद्धि करते हैं। भगवान विष्णु, ब्रह्मा, इंद्र, शिवगण आदि सभी श्रावण में पृथ्वी पर ही वास करते हैं और सभी अलग-अलग रूपों में अनेकों प्रक्रार से शिव आराधना करते हैं। 

sawan 2021 date and Importance of bilvapatra in worship of Shiva
shivling

ऐसा माना जाता है कि इस माह में की गयी शिव पूजा तत्काल शुभ फलदायी होती है। इसके पीछे स्वयं शिव का ही वरदान ही है। समुद्र मंथन के समय जब कालकूट नामक विष निकला तो उसके ताप से सभी देवता भयभीत हो गए। तीनों लोकों में त्राहि-त्राहि मच गयी। किसी के पास भी इसका निदान नहीं था। कालकूट विष से वायु मंडल प्रदूषित होने लगा, जिससे जनजीवन पर घोर संकट आ गया। तभी सभी देवता भगवान शिव की शरण में गए और इस विष से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। लोक कल्याण के लिए भोलेनाथ ने इस विष का पान कर लिया और उसे अपने गले में ही रोक लिया जिसके प्रभाव से उनका गला नीला पड़ गया और वे नील कंठ कहलाये।

sawan 2021 date and Importance of bilvapatra in worship of Shiva
सत्य के शिव - फोटो : shiv temple

विष के ताप से व्याकुल शिव तीनों लोको में भ्रमण करने लगे किन्तु वायु की गति भी मंद पड़ गयी थी इसलिए उन्हें कहीं भी शांति नहीं मिली। अंत में वे पृथ्वी पर आये और पीपल के वृक्ष के पत्तों को चलता हुआ देख उसके नीचे बैठ गए जहां कुछ शांति मिली। शिव के साथ ही सभी देवी-देवता उस पीपल वृक्ष में अपनी शक्ति समाहित कर शिव को सुंदर छाया और जीवन दायिनी वायु प्रदान करने लगे। चन्द्रमा ने अपनी पूर्ण शीतल शक्ति से शिव को शांति पहुचाई तो शेषनाग ने गले में लिपटकर उस कालकूट विष के दाहकत्व को कम करने में लग गए। देवराज इन्द्र और गंगा माँ देव निरंतर शिव शीश पर जलवर्षा करने लगे। यह जानकर की विष ही विष के असर को कम कर सकता है सभी शिवगण भांग, धतूर, बेलपत्र आदि शिव को खिलाने लगे जिससे भोलेनाथ को शांति मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2021 date and Importance of bilvapatra in worship of Shiva

श्रावण माह की समाप्ति तक भगवान शिव पृथ्वी पर ही रहे। महादेव ने चन्द्रमा, पीपल वृक्ष, शेषनाग आदि सभी को वरदान दिया, कि इस माह में जो भी जीव मुझे पत्र, पुष्प, भांग, धतूर और बेलपत्र आदि चढ़ाएगा उसे संसार के तीनो कष्टों दैहिक, यानी स्वास्थय से सम्बंधित, दैविक यानी प्राकृतिक आपदा से सम्बंधित और भौतिक यानी दरिद्रता से सम्बंधित तीनों कष्टों से मुक्ति मिलेगी साथ ही उसे मेरे लोक की प्राप्ति भी होगी। चंद्रमा और शेषनाग पर विशेष अनुग्रह करते हुए शिव ने कहा की जो तुम्हारे दिन सोमवार को मेरी आराधना करेगा वह मानसिक कष्टों से मुक्त हो जायेगा। उसे किसी प्रकार की दरिद्रता नहीं सताएगी।

विज्ञापन
sawan 2021 date and Importance of bilvapatra in worship of Shiva

शेषनाग को शिव ने आशीर्वाद देते हुए कहा की जो इस माह में नागों को दूध पिलाएगा, उसे काल कभी नहीं सताएगा और उसकी वंश वृद्धि में कोई रुकावट नहीं आएगी। उसे सर्प दंश का भय नहीं रहेगा। गंगा मां को भगवान शिव ने कहा की जो इस माह में गंगा जल मुझे अर्पित करेगा वह जीवन मरण के बंधन से मुक्त हो जायेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed