फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: सरकारी नौकरी पाने के लिए करें ये उपाय, मिलेगी कामयाबी

Fri, 11 Jun 2021 05:26 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 11 Jun 2021 05:26 AM IST
विज्ञापन
sarkari naukari pane ke upay in astrology
ज्योतिष में सरकारी नौकरी पाने के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और आपको बार-बार प्रयास करने पर सफलता नहीं मिल रही है, तो आपको ज्योतिष विज्ञान में बताए गए कुछ विशेष उपाय करना चाहिए। ज्योतिष विज्ञान में कुंडली का दसवां भाव कर्मक्षेत्र को दर्शाता है। वहीं शनि देव कर्मफलदाता हैं। जबकि सूर्य ग्रह का संबंध सरकारी सेवा, नौकरी, उच्च पद आदि से है। ऐसे में आपको कुंडली में दसवां भाव, सूर्य देव और शनि महाराज को मजबूत करना चाहिए। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सूर्यदेव की साधना का अक्षय फल मिलता है। सच्चे मन से की गई साधना से प्रसन्न होकर भानु देव अपने भक्तों को सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी एवं अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको ये उपाय करने चाहिए....

sarkari naukari pane ke upay in astrology
विवार के दिन प्रत्यक्ष देवता सूर्य की साधना करना न भूलें। - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यदेव की करें आराधना

यदि आपको धन, वैभव और यश की चाहत है तो रविवार के दिन प्रत्यक्ष देवता सूर्य की साधना करना न भूलें। इस दिन भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा-आराधना और व्रत करने से तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं और सरकारी नौकरी, कारोबार में सफलता मिलने लगती है।

sarkari naukari pane ke upay in astrology
सरकारी नौकरी के लिए रविवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं

रविवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। एकदम नहा-धोकर के यह उपाय सूर्योदय के समय करना चाहिए। सिर्फ रविवार ही नहीं, बल्कि नित्य सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जल चढ़ाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sarkari naukari pane ke upay in astrology
सूर्य की साधना में सूर्य देवता के मंत्रों का जप करने से मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती है। - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्य के इस मंत्र से पूरी होगी मनोकामना 
सूर्य की साधना में मंत्रों का जप करने से मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती है। सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और सरकारी नौकरी पाने के लिए सूर्य ग्रह के मंत्र बेहद कारगर होते हैं। ये मंत्र आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार पैदा करते हैं। सूर्य मंत्र -

एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।

ॐ घृणि सूर्याय नमः।।
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पतेए अनुकंपयेमां भक्त्याए गृहाणार्घय दिवाकररू।।
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।

विज्ञापन
sarkari naukari pane ke upay in astrology
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। - फोटो : Social media
 गुड़ का दान करना चाहिए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। आप अपनी इच्छानुसार भी दान कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed