फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sankashti Chaturthi 2021: एकदन्त संकष्टी चतुर्थी आज, जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और लाभ

Sat, 29 May 2021 07:28 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 29 May 2021 07:28 AM IST
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2021 Know When is Ekadanta Sankashti Chaturthi date muhurat puja vidhi
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021: ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकदंत संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। - फोटो : Pixabay

आज एकदन्त सकष्टी चतुर्थी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकदंत संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन भक्तगण सुख, शांति और समृद्धि के लिए एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी भगवान गणेश जी की पूजा-आराधना करते हैं। आइए जानते हैं एकदन्त संकष्टी चतुर्थी का मुहूर्त और व्रत विधि क्या है।

Sankashti Chaturthi 2021 Know When is Ekadanta Sankashti Chaturthi date muhurat puja vidhi
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी का मुहूर्त
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - मई 29, 2021 को सुबह 06:33 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - मई 30, 2021 को सुबह 04:03 बजे

संकष्टी के दिन चन्द्रोदय - रात 10:25 बजे

Sankashti Chaturthi 2021 Know When is Ekadanta Sankashti Chaturthi date muhurat puja vidhi
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay

संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि

  • सबसे पहले सुबह उठें और स्नान करें।
  • इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।
  • पूजा करते समय अपना मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें।
  • स्वच्छ आसन या चौकी पर भगवान को विराजित करें।
  • भगवान की प्रतिमा या चित्र के आगे धूप-दीप प्रज्जवलित करें।
  • ॐ गणेशाय नमः या ॐ गं गणपते नमः का जाप करें।
  • पूजा के बाद भगवान को लड्डू या तिल से बने मिष्ठान का भोग लगाएं।
  • शाम को व्रत कथा पढ़कर चांद देखकर अपना व्रत खोलें।
  • अपना व्रत पूरा करने के बाद दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2021 Know When is Ekadanta Sankashti Chaturthi date muhurat puja vidhi
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
इस मंत्र के जाप से व्रती को सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2021 Know When is Ekadanta Sankashti Chaturthi date muhurat puja vidhi
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021: भगवान गणेश को मोदक बहुत पसंद हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान गणेश को बहुत पसंद हैं मोदक

धार्मिक ग्रंथों और पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान गणेश को मोदक बहुत पसंद हैं। एकदन्त संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से प्रभु जल्दी प्रसन्न होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed