फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रावण के बताए इन उपायों को कर लिया तो पलट जाएगी किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा और बढ़ेगी प्रतिष्ठा

Thu, 26 Dec 2019 08:59 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 26 Dec 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
ravana samhita remedies to boost your luck wealth and social life

लंका नरेश रावण महान ज्योतिष शास्त्री और प्रकांड पंडित था। भोले शंकर का भक्त रावण एक ज्ञानी व्यक्ति था। रावण को धर्म शास्त्रों की काफी गहरी जानकारी थी, बस रावण अपने जीवन में एक गलती कर बैठा जिस कारण उसका सभी तरह का ज्ञान व्यर्थ साबित हो गया और रावण दुनिया के सामने बुरा बन गया। माता  सीता का हरण करना रावण के जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित हुई, और यही गलती उसके मौत का कारण भी बनी। रावण सहिंता में रावण के कुछ ऐसे अचूक उपाय बताएं गए हैं, जिनको करने से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है और जीवन में मान प्रतिष्ठा बढ़ने लगती है। अगली स्लाइड्स में जानते हैं, रावण के वो अचूक उपाय।

 

ravana samhita remedies to boost your luck wealth and social life
धन प्राप्ति 
  • सुबह जल्दी उठने के कहीं लाभ होते हैं। रावण सहिंता के अनुसार धन प्राप्ति के इच्छुक लोगों को सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। व्यक्ति को अपने नित्य कर्मों से निवृत्त होने के बाद नदी या जलाशय में स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद वट के वृक्ष के निचे चमड़े का आसन बिछाकर उस पर बैठना चाहिए और रुद्राक्ष की माला से ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नम: ध्व: ध्व: स्वाहा मंत्र का जप करना चाहिए। 

 
ravana samhita remedies to boost your luck wealth and social life
महालक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय
  • महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लगातार 40 दिनों तक ॐ सरस्वती ईश्वरी भगवती माता क्रां क्लीं श्रीं श्रीं मम धनं देहि फट् स्वाहा मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से कुछ ही दिनों में मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और आर्थिक  दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
ravana samhita remedies to boost your luck wealth and social life
धन कुबेर की कृपा प्राप्ति के उपाय
  • ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवाणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा मंत्र का जप करने से धन कुबेर की कृपा प्राप्त होती है। मंत्र जप करते समय धन लक्ष्मी कौड़ी अपने पास रखना न भूलें। तीन माह बाद उस कौड़ी को तिजोरी में रख दें।
विज्ञापन
ravana samhita remedies to boost your luck wealth and social life

समाज में रुतबा और वर्चस्व बढ़ाने के लिए

  • रावण सहिंता के उपायों के अनुसार पामार्ग के बीज को बकरी के दूध के साथ पीसकर लेप बना लें या सफेद गाय के दूध में सफेद आंकड़े के सूखे फूल को पीसकर बनाए गए लेप को माथे पर लगाने से समाज में रुतबा और वर्चस्व बढ़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed