{"_id":"60706f558ebc3ec4477c5c38","slug":"ramzan-2021-date-importance-of-ramjan-and-eid-ul-fitr-2021-date-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramzan 2021: इस दिन से शुरू हो रहे हैं इबादत के दिन, जानिए भारत में कब दिखाई देगा चांद","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Ramzan 2021: इस दिन से शुरू हो रहे हैं इबादत के दिन, जानिए भारत में कब दिखाई देगा चांद
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sat, 10 Apr 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रमजान 2021
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस्लामी कैलेण्डर के मुताबिक नवां महीना रमजान का पाक महीना होता है। दुनियाभर में इस्लाम को मानने वाले लोग इस पूरे माह अल्लाह की इबादत करते हुए नमाज अदा करते हैं और रोज़ा रखते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी उम्र के लोग बहुत ही खुशी से रोज़ा रखते हैं। चांद का दीदार करने के बाद रमजान की शुरूआत हो जाती है। सऊदी अरब और अन्य मुस्लिम देशों में चांद दीदार होने के बाद ही रमजान की सही तिथि की घोषणा की जाती है। अलग-अलग देशों में चांद के दीदार की तारीख अलग होती हैं। जानिए कि भारत में कब होगा चांद का दीदार और कब से शुरू होंगे रमजान।
2 of 4
13 अप्रैल से शुरू हो सकता है पहला रोजा
भारत में कब दिखाई देगा चांद
जानकारों के मुताबिक इस बार चांद का पहला दीदार 12 अप्रैल को होगा, जिसके बाद 12 अप्रैल या अगले दिन यानि 13 अप्रैल को दुनिया के अन्य देशों में भी चांद का दीदार हो जाएगा। इस हिसाब से रमजान का महीना संभवतः 13 अप्रैल 2021 से शुरू हो रहा है। चांद दिखने की तारीख के मुताबिक यह पूरा महीना कभी 29 तो कभी 30 दिन का होता है।
3 of 4
रमज़ान 2021
- फोटो : rajeev gupta/ amarujala
इस दिन दिखेगा ईद का चांद
जिस तरह से रमजान की शुरूआत चांद निकलने पर निर्भर होती है उसी तरह से चांद का दीदार होने पर ही रमजान का महीना पूरा होता है और ईद मनाई जाती है। इसलिए रमजान शुरू होने और ईद की तारीख हर देश में अलग-अलग हो सकती है। इस साल रमजान 12 अप्रैल 2021 की शाम से शुरू होगा और मंगलवार 11 मई 2021 को खत्म होगा। इसके अगले दिन 13 मई 2021 को ईद उल-फितर मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रमज़ान 2021
- फोटो : डेमो
रमजान के महीने को क्यों माना जाता है इतना पाक
इस्लाम के मुताबिक 1,400 साल से पहले पैगंबर मुहम्मद के सामने इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान की पहली आयत का अवतरण हुआ था। इस पूरे महीने मुसलमान फज्र की नमाज के साथ रोजे की शुरूआत करते हैं और शाम को नमाज़ अदा करने के बाद की रोजा इफ्तार करते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।