Raksha Bandhan 2022 Date: भारतवर्ष में वैसे तो साल भर कई तरह के पर्व और उत्सव मनाए जाते हैं, लेकिन भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन का अलग ही महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष श्रावण महीने की पूर्णिमा तिथि पर ये पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई प्रेमरूपी रक्षा धागे को बंधवा कर बहन की उम्र भर रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जिसे मनाते तो सिर्फ एक दिन हैं, लेकिन इससे बनने वाले रिश्ते जिंदगी भर निभाए जाते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस वर्ष रक्षाबंधन कब है और इस दिन भद्रा समय और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है...
Raksha Bandhan 2022 Date: रक्षाबंधन कब है? जानें शुभ मुहूर्त और राखी बांधने का सही तरीका
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन