फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रावणी पूर्णिमा 2020: सावन पूर्णिमा के दिन ये कार्य करना होता है शुभ, जानें क्यों इतनी महत्वपूर्ण होती है ये तिथि

Tue, 28 Jul 2020 07:12 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 28 Jul 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 Shravani Purnima There is a day of many festivals
श्रावणी पूर्णिमा 2020(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सावन के आखिरी दिन पड़ने वाली पूर्णिमा को श्रावणी पूर्णिमा कहा जाता है। इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता  है। इस दिन भी दान, पुण्य करने का बहुत महत्व होता है। इस दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने के अलावा ब्राहमणों, गुरुओं और परिवार में छोटी लड़कियों द्वारा संबंधियों को भी रक्षासूत्र बांधा जाता है। इस दिन पुत्री अपने पिता को भी रक्षासूत्र बांध सकती है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता है। इसलिए चंद्रदोष निवारण के लिए भी यह दिन उत्तम रहता है। मूल्यतः 27 नक्षत्र माने गए हैं यह नक्षत्र दिन तिथि की गति के अनुसार बदलते हैं श्रावणी अमावस्या के दिन चंद्रमा श्रावण नक्षत्र में होता है। यह दिन कई कार्यों के लिए उत्तम माना गया है।  

raksha bandhan 2020 Shravani Purnima There is a day of many festivals
श्रावणी पूर्णिमा के दिन ब्राह्मण जनेऊ धारण करते हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर)

श्रावणी पूर्णिमा का दिन ब्राह्मणों के लिए बहुत महत्व रखता है, इस दिन जनेऊ बदलने की परंपरा है। ब्राह्मण पुराने जनेऊ को बदलकर नया जनेऊ धारण करते हैं। जो लोग जनेऊ धारण करते हैं वे श्रावणी पूर्णिमा के दिन  धर्मावलंबी मन, वचन और कर्म की पवित्रता का संकल्प लेकर जनेऊ बदलते हैं। यदि पूरे वर्ष में कभी भी जनेऊ बदलने की आवश्यकता होती है तो भी इसी दिन पूजा गया जनेऊ ही धारण किया जाता है। 

raksha bandhan 2020 Shravani Purnima There is a day of many festivals
शिवलिंग पर जल चढ़ाते शिवभक्त(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

यह दिन श्रावण माह का होता है इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का भी विशेष महत्व माना गया है। सावन की पूर्णिमा के दिन पवित्र स्थानों से लाया गया जल कांवरिये शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। और कावड़ यात्रा को संपन्न करते हैं। अमरनाथ यात्रा भी इसी दिन संपन्न होती है। गुजरात में इस दिन को पवित्रोपना के रुप में मनाया जाता है इस दिन रुई की बत्तियां पंचगव्य में डुबोकर भगवान शिव को अर्पित की जाती हैं। श्रावण पूर्णिमा को बहुत शुभ माना गया है इस दिन किए गए कार्य शुभ होते हैं। जानिए इस दिन क्या करना रहता है शुभ 

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 Shravani Purnima There is a day of many festivals
श्रावणी पूर्णिमा के दिन गाय के दान का बहुत महत्व होता है(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • श्रावण पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करके गाय को चारा अवश्य खिलाना चाहिए।
  • इसी के साथ चीटियों को बूरा और मछलियों को आटें की गोली बनाकर जरूर खिलाएं। 
  • इस दिन गौ-दान को विशेष महत्व माना गया है। अगर आप गौ दान करना चाहते हैं, तो यह दिन शुभ रहता है।
  • श्रावण पूर्णिमा के दिन ब्राह्मण को भोजन अवश्य करवाना चाहिए और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान दक्षिणा देकर उन्हें विदा करना चाहिए।
  • इस दिन श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को रक्षासूत्र बांधना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed