{"_id":"5d54f3648ebc3e6d117f397e","slug":"raksha-bandhan-2019-try-these-tips-for-money-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2019: सावन की समाप्ति पर भगवान शिव की करें पूजा, होगा ये बड़ा लाभ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Raksha Bandhan 2019: सावन की समाप्ति पर भगवान शिव की करें पूजा, होगा ये बड़ा लाभ
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत राय
Updated Thu, 15 Aug 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रक्षाबंधन का त्योहार हर साल पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। साल में कुल 12 पूर्णिमा आते हैं, जिसमें श्रावण पूर्णिमा यानी कि रक्षाबंधन के दिन आने वाली पूर्णिमा का सबसे अधिक महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि को हिंदू परंपरा में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। आप इस दिन धन समृद्धि के लिए कुछ प्रचलित उपाय अपना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे आप इस दिन को अपने लिए लाभदायक बना सकते हैं।
2 of 5
- फोटो : social media
इस साल रक्षाबंधन का त्योहार यानी कि श्रावण पूर्णिमा गुरुवार को है। ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा करना काफी शुभ हो सकता है। इस खास दिन पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से जीवन में चल रही परेशानियों से राहत पा सकते हैं। इस दिन चने की दाल, पीला चंदन, केला, पीले वस्त्र दान करना फलदायी होगा। यह उपाय पितृ दोष और ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी कम करने में कारगर माना गया है।
3 of 5
रक्षाबंधन के दिन पूजाघर में एकाक्षी नारियल स्थापित करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। पूजा में इस प्रकार के नारियल को बेहद शुभ माना जाता है। श्रावण मास की समाप्ति पर भगवान शिव की पूजा करें। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए दूध में घी, दही, गंगाजल और शहद मिलाकर शिवजी की पूजा करें। और उन्हें सफेद चंदन व सफेद फूल चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ज्योतिष शास्त्र के मुताबकि सावन पूर्णिमा के दिन सुबह ही पीपल के पेड़ को पानी दें और मां लक्ष्मी की पूजा करें, धूप दीप दिखाकर भोग लगाएं। साथ ही मां को घर आने का निमंत्रण दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। रक्षाबंधन यानी श्रावण पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों को हल्दी का लेप लगाकर देवी लक्ष्मी के सामने रखकर ही इनका पूजा करें। कौड़ियों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ऐसी मान्यता है कि कौड़ियों से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : google
अगर घर में किसी तरह का कोई मानसिक तनाव में है या फिर मानसिक परेशानी से गुजर रहा है तो सावन पूर्णिमा के दिन खीर बनाकर देवी लक्ष्मी को भोग लगाएं। गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच खीर का प्रसाद बांटें। रक्षाबंधन वाले दिन घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली और स्वास्तिक व बनाएं। इससे मां लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। साथ ही दक्षिणावर्ती शंख पर लक्ष्मी मंत्र लिखें और जाप करें। इससे धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।