फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2019: सावन की समाप्ति पर भगवान शिव की करें पूजा, होगा ये बड़ा लाभ

Thu, 15 Aug 2019 11:23 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 15 Aug 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019: try these tips for money in hindi

रक्षाबंधन का त्योहार हर साल पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। साल में कुल 12 पूर्णिमा आते हैं, जिसमें श्रावण पूर्णिमा यानी कि रक्षाबंधन के दिन आने वाली पूर्णिमा का सबसे अधिक महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि को हिंदू परंपरा में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। आप इस दिन धन समृद्धि के लिए कुछ प्रचलित उपाय अपना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे आप इस दिन को अपने लिए लाभदायक बना सकते हैं। 

Raksha Bandhan 2019: try these tips for money in hindi
- फोटो : social media

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार यानी कि श्रावण पूर्णिमा गुरुवार को है। ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा करना काफी शुभ हो सकता है। इस खास दिन पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से जीवन में चल रही परेशानियों से राहत पा सकते हैं। इस दिन चने की दाल, पीला चंदन, केला, पीले वस्त्र दान करना फलदायी होगा। यह उपाय पितृ दोष और ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी कम करने में कारगर माना गया है। 

Raksha Bandhan 2019: try these tips for money in hindi

रक्षाबंधन के दिन पूजाघर में एकाक्षी नारियल स्थापित करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। पूजा में इस प्रकार के नारियल को बेहद शुभ माना जाता है। श्रावण  मास की समाप्ति पर भगवान शिव की पूजा करें। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए दूध में घी, दही, गंगाजल और शहद मिलाकर शिवजी की पूजा करें। और उन्हें सफेद चंदन व सफेद फूल चढ़ाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019: try these tips for money in hindi

ज्योतिष शास्त्र के मुताबकि सावन पूर्णिमा के दिन सुबह ही पीपल के पेड़ को पानी दें और मां लक्ष्मी की पूजा करें, धूप दीप दिखाकर भोग लगाएं। साथ ही मां को घर आने का निमंत्रण दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। रक्षाबंधन यानी श्रावण पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों को हल्दी का लेप लगाकर देवी लक्ष्मी के सामने रखकर ही इनका पूजा करें। कौड़ियों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ऐसी मान्यता है कि कौड़ियों से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019: try these tips for money in hindi
- फोटो : google

अगर घर में किसी तरह का कोई मानसिक तनाव  में है या फिर मानसिक परेशानी से गुजर रहा है तो सावन पूर्णिमा के दिन  खीर बनाकर देवी लक्ष्मी को भोग लगाएं। गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच खीर का प्रसाद बांटें। रक्षाबंधन वाले दिन घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली और स्वास्तिक व बनाएं। इससे मां लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। साथ ही दक्षिणावर्ती शंख पर लक्ष्मी मंत्र लिखें और जाप करें। इससे धन प्राप्ति के योग बनेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed