Pradosh Vrat 2023: ज्येष्ठ मास का पहला प्रदोष आज,जानें शुभ मुहूर्त, योग, महत्व और पूजा विधि
बुध प्रदोष की तिथि
कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आरम्भ: 16 मई, मंगलवार, रात्रि 11:36 मिनट से
कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त: 17 मई, बुधवार, रात्रि 10: 28 मिनट पर
प्रदोष पूजा मुहूर्त और उदयातिथि के आधार पर प्रदोष व्रत 17 मई बुधवार को है।
बुधवार दिन को होने के कारण यह बुध प्रदोष व्रत है।
बुध प्रदोष 2023 पूजा मुहूर्त
बुध प्रदोष की पूजा का शुभ मुहूर्त: 17 मई, बुधवार, सायं 07: 06 मिनट से- रात्रि 09:10 मिनट तक
प्रदोष पूजा का शुभ उत्तम मुहूर्त: 17 मई, बुधवार, रात्रि 08: 24 मिनट से-रात्रि 09:10 मिनट तक
शुभ योग में प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत के दिन आयुष्मान और सौभाग्य दो शुभ योग बन रहे हैं।
आयुष्मान योग प्रारंभ: 17 मई, प्रातः काल से रात्रि 09:18 मिनट तक
सौभाग्य योग प्रारंभ: 17 मई, रात्रि 09:18 से अहोरात्र
ये दोनों ही योग पूजा पाठ और शुभ कार्यों के लिए उत्तम माने जाते हैं।
पंचक और भद्रा में प्रदोष व्रत
आज बुध प्रदोष व्रत के दिन पंचक और भद्रा भी लगी है।
पंचक: प्रातः 05:29 से प्रातः 07:39 मिनट तक है.
भद्रा: रात्रि 10:28 मिनट से 18 मई, गुरुवार, प्रात: 05:29 मिनट तक