Bada Mangal 2023: जेष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगलवार या बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है। आज यानी 16 मई को दूसरा बड़ा मंगल है। ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बुढ़वा मंगल इसीलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन राम भक्त हनुमान के वृद्धि स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो भी भक्त हनुमान जी की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं,उनके हर संकट टल जाते हैं और उनकी इच्छा जल्दी ही पूरी हो जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बुढ़वा मंगल का संबंध रामायण और महाभारत से जुड़ा है। प्रचलित कथा के अनुसार कुंती पुत्र भीम को अपनी शक्तियों पर बहुत अहंकार हो गया था, जिस वजह से वह सबको अपने आगे तुच्छ समझने लगा था। उनके इस अहंकार को समाप्त करने के लिए हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप धारण किया और भीम को परास्त कर दिया। आइये जानते हैं बड़ा मंगल के दिन किन कामों को नहीं करना चाहिए।
Bada Mangal 2023: आज है ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल, भूलकर भी ना करें ये 4 काम
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 16 May 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन