फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phulera Dooj 2023: आज फुलेरा दूज पर करें ये उपाय, प्रेम विवाह और वैवाहिक जीवन की समस्याएं होंगी दूर

Tue, 21 Feb 2023 09:49 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 21 Feb 2023 09:49 AM IST
सार

विज्ञापन
Phulera Dooj 2023 Remedies to Remove Obstacles in Love Marriage News in Hindi
फुलेरा दूज के दिन करें ये उपाय, प्रेम विवाह और वैवाहिक जीवन की समस्याएं होंगी दूर - फोटो : iStock

Phulera Dooj 2023 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 21 फरवरी 2023 को मनाया जा रहा है। इस दिन सच्चे प्रेम के प्रतीक राधा और कृष्ण की पूजा आराधना की जाती है। साथ ही फूलों की होली भी खेली जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रीकृष्ण ने फूलों की होली खेलने की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब मथुरा में इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी कृष्ण मंदिरों में विशेष आयोजन होते हैं। कहा जाता है कि फुलेरा दूज के दिन आप कोई भी शुभ कार्य किसी भी समय कर सकते हैं, क्योंकि इस दिन पूरे दिन शुभ मुहूर्त होता है। इसके अलावा यदि विवाह में देरी हो रही है या प्रेम विवाह और वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो फुलेरा दूज के दिन आप कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं फुलेरा दूज के उन उपायों के बारे में...

Phulera Dooj 2023: इस साल कब है फुलेरा दूज? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और इस दिन का महत्व

Phulera Dooj 2023 Remedies to Remove Obstacles in Love Marriage News in Hindi
फुलेरा दूज के दिन करें ये उपाय, प्रेम विवाह और वैवाहिक जीवन की समस्याएं होंगी दूर - फोटो : iStock

राधा-कृष्ण को पीले फूल करें अर्पित
भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यदि आपके प्रेम संबंध में कोई समस्या आ रही हो तो फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को पीले फूल और पीले वस्त्र अर्पित करें। साथ ही श्रीकृष्ण जी को बेसन के लड्डू या माखन मिश्री का भोग लगाएं। इससे आपकी लव लाइफ की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। 

Phulera Dooj 2023 Remedies to Remove Obstacles in Love Marriage News in Hindi
फुलेरा दूज के दिन करें ये उपाय, प्रेम विवाह और वैवाहिक जीवन की समस्याएं होंगी दूर - फोटो : iStock

वैवाहिक जीवन की समस्या होगी दूर 
यदि वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो फुलेरा दूज के दिन पति और पत्नी साथ मिलकर राधा-कृष्ण की पूजा करें। श्रीकृष्ण और राधा रानी की कृपा से आपके जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समस्याओं का समाधान होगा।

Lathmar Holi 2023: बरसाने में इस दिन खेली जाएगी लट्ठमार होली, जानिए कैसे शुरू हुई ये परंपरा 

विज्ञापन
विज्ञापन
Phulera Dooj 2023 Remedies to Remove Obstacles in Love Marriage News in Hindi
फुलेरा दूज के दिन करें ये उपाय, प्रेम विवाह और वैवाहिक जीवन की समस्याएं होंगी दूर - फोटो : iStock

जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय 
यदि आपके विवाह में देरी हो रही है तो फुलेरा दूज के दिन राधाजी को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। ऐसा करने से राधा-कृष्ण की कृपा मिलती है और जल्द विवाह के योग बनते हैं।

विज्ञापन
Phulera Dooj 2023 Remedies to Remove Obstacles in Love Marriage News in Hindi
फुलेरा दूज के दिन करें ये उपाय, प्रेम विवाह और वैवाहिक जीवन की समस्याएं होंगी दूर - फोटो : iStock

प्रेम विवाह के लिए करें ये उपाय 
यदि आपको प्रेम विवाह करना है तो फुलेरा दूज के दिन राधा-कृष्ण की पूजा करें और उनके चरणों में अपने होने वाले जीवन साथी का नाम किसी कागज पर लिखकर रख दें। ऐसा करने से आपको प्रेम विवाह में सफलता मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed