हिंदू पंचांग के अनुसार पापांकुशा एकादशी का व्रत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरूप की पूजा करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की विधि-विधान से आराधना करने से व्यक्ति को पाप कर्मों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के साथ तुलसी का भी विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक परंपरा में तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता है। यही वजह है कि विष्णु पूजा में तुलसी दल अर्पित करने के साथ इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
पापांकुशा एकादशी पर जरूर करें तुलसी पूजा, जानिए क्यों भगवान विष्णु को प्रिय है तुलसी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:57 AM IST
सार
पापांकुशा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। इस दिन तुलसी पूजा और भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। जानिए पापांकुशा एकादशी कब है और तुलसी से जुड़े कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन