फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Padmini Ekadashi 2020 Date: कब है पद्मिनी एकादशी, जानें तारीख, मुहूर्त, व्रत विधि और कथा

Thu, 17 Sep 2020 03:35 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 17 Sep 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Padmini Ekadashi 2020 Date muhurat vrat vidhi significance and vrat katha
पद्मिनी एकादशी व्रत 2020 - फोटो : Rohit Jha

Padmini Ekadashi 2020: पद्मिनी एकादशी मलमास या अधिकमास में आती है। शास्त्रों में इसे कमला एकादशी कहते हैं। अधिक मास 18 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है जो 16 अक्टूबर को समाप्त होगा। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इसलिए इस महीने में पड़ने वाली एकादशी को पुरुषोत्तमी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कब है पद्मिनी एकादशी व्रत, क्या है इसकी व्रत विधि और पौराणिक कथा...

Padmini Ekadashi 2020 Date muhurat vrat vidhi significance and vrat katha
पद्मिनी एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला
कब है पद्मिनी एकादशी व्रत

Padmini Ekadashi 2020 Date: पद्मिनी एकादशी व्रत इस महीने 27 सितंबर रविवार के दिन रखा जाएगा। यह व्रत एकादशी तिथि में रखा जाता है जबकि व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है।

Padmini Ekadashi 2020 Date muhurat vrat vidhi significance and vrat katha
पद्मिनी एकादशी मुहूर्त 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
पद्मिनी एकादशी मुहूर्त 2020 (Padmini Ekadashi Muhurat 2020) 
एकादशी तिथि प्रारंभ: 27 सितंबर, 06:12 बजे से 
एकादशी तिथि समाप्त: 28 सितंबर, 08.00 बजे तक।
पद्मिनी एकादशी पारणा मुहूर्त: 06:12:41 से 08:36:09 तक (28 सितंबर 2020)
अवधि: 2 घंटे 23 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन
Padmini Ekadashi 2020 Date muhurat vrat vidhi significance and vrat katha
एकादशी व्रत 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
पद्मिनी एकादशी व्रत विधि (Padmini Ekadashi vrat vidhi)
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। 
  • इसके बाद अपने पितरों का श्राद्ध करें। 
  • भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करें। 
  • ब्राह्मण को फलाहार का भोजन करवायें और उन्हें दक्षिणा दें। 
  • इस दिन इंदिरा एकादशी व्रत कथा सुनें।
  • एकादशी व्रत द्वादशी के दिन पारण मुहूर्त में खोलें।
विज्ञापन
Padmini Ekadashi 2020 Date muhurat vrat vidhi significance and vrat katha
पद्मिनी एकादशी व्रत का महत्व - फोटो : अमर उजाला।
पद्मिनी एकादशी व्रत का महत्व

पद्मिनी एकादशी जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को बेहद प्रिय है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो व्यक्ति पद्मिनी एकादशी व्रत का पालन सच्चे मन से करता है उसे विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से व्यक्ति हर प्रकार की तप-पपस्या, यज्ञ और व्रत आदि से मिलने वाले फल के समान फल प्राप्त करता है। ऐसा कहते हैं कि सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को पुरुषोत्तमी एकादशी के व्रत की कथा सुनाकर इसके माहात्म्य से अवगत करवाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed