Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 13 फरवरी: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक - 1
जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। आपको विद्रोहियों से सतर्क व सावधान रहना चाहिए। अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें, हो सकता है व्यवसाय से संबन्धित कुछ बातें आपके सामने आ जाएं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैंगनी
मूलांक – 2
कार्य की अधिकता के कारण आप तनाव में आ सकते हैं। जरूरत है, अपनी भावनाओं को काबू करने की। पारिवारिक दृष्टि से समय आपके साथ में है। आपको सुख-संसाधनों में कमी आएगी। संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – हरा
मूलांक - 3
परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। संतान की शिक्षा पर खर्च हो सकता है। अपने परिवार की जरूरत की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – भूरा
मूलांक – 4
नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता है। आपके शिष्टपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगें। परिवार के लिए आज आप इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुएं आदि की खरीददारी कर सकते हैं।
शुभ अंक –3
शुभ रंग – पीला