Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 11 फरवरी: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
आपको अधिक मात्रा में लाभ हो सकता है। आर्थिक रूप से आप संपन्न रहेंगे। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। संतान की शिक्षा व करियर पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार व कारोबार से जुड़ी हुई परेशानी या समस्या समाप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- गुलाबी
अंक- 2
आज आप अपने काम को आनन्द, उत्साह व जोश से निपटाएंगे। परेशान लोगों की मदद करेंगे। आप सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात करेंगे। पिछली समस्याओं से आगे निकल सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- वायलेट
अंक- 3
आज आपकी व्यापारिक परेशानी बढ़ सकती है, जिसमें आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। दोपहर के बाद का समय खास रह सकता है, जो आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- मेजन्टा
अंक- 4
आज जीवनसाथी से या परिवार में झगड़े की स्थिति बन सकती है। शाम को एन्जॉय करेंगे और शांतिप्रद ढ़ंग से अपने कार्य को पूर्ण करेंगे। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन