Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 09 फरवरी: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
आज स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारिक लाभ के आसार हैं, अगर व्यापार की दृष्टि से कहीं जाने का अवसर प्राप्त होता है तो अवश्य उस मौके का फायदा उठाएं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
अंक- 2
आप आज अपना कार्य सावधानी पूर्वक करें। पुराने रुके हुए कार्य आगे बढ़ेगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बेहतर होगा की कहासुनी से दूर रहें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक- 3
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।कार्यक्षेत्र में विरोधियों के कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। पारिवारिक विवाद भी हो सकता है, इसलिए संभल कर रहने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- भूरा
अंक - 4
प्रेम संबंधो में अगर मन मुटाव चल रहे थे तो वो दूर हो जाएंगे। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। धन लाभ होने के प्रबल आसार बन रहे हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया