Merry Christmas 2022: इस क्रिसमस दोस्तों और रिश्तेदारों को इन ट्रेंडी संदेशों से दें क्रिसमस की बधाई
जीवन में लाए खुशियां अपार,
सांता क्लॉज़ आए आपके द्वार।
शुभकामना हमारी करें स्वीकार,
आया है क्रिसमस का यह प्यारा त्यौहार।
आप सभी को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं !!
इस बार क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों उपहार,
खुशियों का साथ अपनों का प्यार।
खूब अच्छा हो आपका आने वाला साल,
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्यौहार।
मैरी क्रिसमस!
प्रभु यीशु का पवित्र त्यौहार, क्रिसमस मनाएं आप हर बार
प्रभु यीशु सदा आपके साथ हैं, अपने बन्दों के सिर पर हमेशा उनका हाथ है
आप सभी को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं !!
क्रिसमस का उमंग और उत्साह
हमेशा आपके जीवन को
खुशियों से सराबोर रखे
मैरी क्रिसमस!