फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

masik Shivaratri: दिसंबर में इस दिन है मासिक शिवरात्रि जानें महत्व, तिथि और पूजा विधि

Fri, 11 Dec 2020 03:00 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 11 Dec 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
masik shivratri december date significance and vrat puja vidhi in hindi
lord shiva

साल में एक बार महाशिवरात्रि का त्योहार पड़ता है। जिसे शिव और शक्ति के मिलन के पर्व के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जाता है, लेकिन हर माह मासिक शिवरात्रि का व्रत भी किया जाता है। मासिक शिवरात्रि का भी अपना एक अलग महत्व माना गया है। हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार दिसंबर माह की शिवरात्रि 13 तारीख 2020 दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस व्रत को करने से उपासक की इंद्रिया नियंत्रित रहती हैं। यह दिन शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत विशेष माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। चलिए जानते हैं मासिक शिवरात्रि का महत्व, और पूजा विधि

masik shivratri december date significance and vrat puja vidhi in hindi
lord shiva and parvati

मासिक शिवरात्रि का महत्व   
हर माह आने वाली मासिक शिवरात्रि का व्रत भी बहुत ही शुभफलदायी माना जाता है। मान्यता है कि हर माह मासिक शिवरात्रि का व्रत करके निष्ठा और सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने पर उनकी विशेष कृपा प्राप्ति होती है और भक्तों की सभी मनोमनाएं पूरी होती हैं। इस दिन व्रत करने से जातक की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

मनोवांछित वर की कामना के लिए भी इस व्रत शुभफलदायी माना गया है। इस व्रत के बारे में कहा गया है कि जो कन्याएं इस व्रत को करती हैं उन्हें मनोंवांछित वर की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। शिव पुराण के अनुसार जो भक्त मासिक शिवरात्रि का व्रत सच्चे मन से करता है उसकी सारी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

masik shivratri december date significance and vrat puja vidhi in hindi
lord shiva

मासिक शिवरात्रि व्रत विधि

  • अगर आप मासिक शिवरात्रि का व्रत करना चाहते हैं तो इसे महाशिवरात्रि के दिन से आरंभ करना शुभ रहता है। 
  • मासिक शिवरात्रि वाले दिन सूर्योदय से पूर्व उठें और  स्नानादि करके निवृत्त हो जाएं। 
  • इस दिन पूरे शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए यानि  (पार्वती, गणेश, कार्तिक, नंदी)। इसलिए आप किसी मंदिर में जाकर पूजन कर सकते हैं।
  • सर्वप्रथम भगवान शिव के प्रणाम करें और जल, शुद्ध घी, दूध, शक़्कर, शहद, दही आदि से शिवलिंग का अभिषेक करें। इस तरह से शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
masik shivratri december date significance and vrat puja vidhi in hindi
lord shiva
  • अभिषेक करने के पश्चात शिवलिंग पर धतूरा और बिल्वपत्र चढ़ाएं। बिल्वपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखें कि वे कही से भी कटे-फटे न हो।
  • भगवान शिव को श्रीफल भी अर्पित करें।
  • इसके बाद भगवान शिव और पूरे शिव परिवार की धुप, दीप, फल और फूल आदि से पूजा करें।
  • इस दिन शिव पुराण, शिव स्तुति, शिव अष्टक, शिव चालीसा और शिव श्लोक का पाठ करना बहुत अच्छा रहता है। आप पूजा के समय पाठ भी कर सकते हैं।
  • इस दिन अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए। संध्या के समय पूजन करने के बाद फल ग्रहण कर सकते हैं। 
  • अगले दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात शिव जी का पूजन करें और अपने व्रत का पारण  कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed