फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masik Shivaratri 2021: इस बार शिवरात्रि पर बन रहे हैं दो शुभ योग, जानिए पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त

Sun, 02 May 2021 07:11 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 02 May 2021 07:11 AM IST
विज्ञापन
Masik Shivaratri 2021 date in may timings shubh yog significance and vrat puja vidhi
मासिक शिवरात्रि 2021 - फोटो : Social media

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस बार मासिक शिवरात्रि 09 मई 2021 दिन रविवार को पड़ रही है। हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। इस बार की शिवरात्रि बहुत ही शुभफल प्रदान करने वाली होगी। वैशाख माह की शिवरात्रि पर दो शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा। तो चलिए जानते हैं मासिक शिवरात्रि महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि।

Masik Shivaratri 2021 date in may timings shubh yog significance and vrat puja vidhi
मासिक शिवरात्रि 2021
शिवरात्रि पर बन रहे हैं ये शुभ योग

इस बार मासिक शिवरात्रि के दिन प्रीति व आयुष्मान योग बन रहे हैं। ज्योतिष में ये दोनों ही योग बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इस योग में किए गया कोई भी कार्य सफल होता है। 09 मई 2021 को रात 08 बजकर 43 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। इसके बाद आयुष्मान योग आरंभ हो जाएगा।

Masik Shivaratri 2021 date in may timings shubh yog significance and vrat puja vidhi
मासिक शिवरात्रि 2021 - फोटो : google
मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त-

वैशाख कृष्ण चतुर्दशी आरंभ- 09 मई दिन रविवार को शाम 07 बजकर 30 मिनट से

वैशाख कृष्ण चतुर्दशी समाप्त- 10 मई दिन सोमवार को रात 09 बजकर 55 मिनट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Masik Shivaratri 2021 date in may timings shubh yog significance and vrat puja vidhi
मासिक शिवरात्रि 2021
मासिक शिवरात्रि महत्व-

मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से विवाह संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और भगवान शिव अपने भक्तों के जीवन से सभी कष्टों को दूर करते हैं। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं साथ ही बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं।

विज्ञापन
Masik Shivaratri 2021 date in may timings shubh yog significance and vrat puja vidhi
मासिक शिवरात्रि 2021
मासिक शिवरात्रि पूजन विधि-
  • मासिक शिवरात्रि वाले दिन प्रातः सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें।
  • इसके बाद किसी मंदिर में जा कर भगवान शिव के साथ पूरे परिवार माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिक कुमार और नंदी जी की पूजा करें।
  •  शिवलिंग पर जल, शुद्ध घी, दूध, शक़्कर, शहद, दही आदि से अभिषेक करें।
  • इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा आदि चीजें अर्पित करें। 
  • अब धूप, दीप, फल और फूल आदि से भगवान शिव का पूजन करें। 
  • इस दिन शिव पुराण, शिव स्तुति, शिव अष्टक, शिव चालीसा और शिव श्लोक का पाठ करना बहुत ही शुभ रहता है।

शिवरात्रि के व्रत में संध्या के समय पूजन करने के बाद फलाहार ग्रहण किया जा सकता है लेकिन किसी भी तरह का अन्न ग्रहण नहीं किया जाना चाहिए। शिवरात्रि के अगले दिन प्रातः उठकर भगवान शिव का पूजन करें और दान आदि देने के वात व्रत का पारण करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed